Popular Posts

दहेज नहीं देने पर महिला ने मारपीट का लगाया आरोप

दहेज नहीं देने पर महिला ने मारपीट का लगाया आरोप

बरहट प्रखंड के मलयपुर गांव स्थित चौबे टोला निवासी रीना देवी ने महिला थाने में एक आवेदन देकर पति व ससुराल वालों पर दहेज में बाइक व एक लाख रुपए नहीं दिए जाने पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। चौबे टोला निवासी रीना देवी ने थानाध्यक्ष ज्ञान भारती को बताया कि उसकी शादी दस साल पहले मलयपुर चौबे टोला निवासी शंकर मंडल के साथ हुई थी। उसका पति दिल्ली में रहकर काम करता था। वहीं तीन साल पहले उसका पति उसे दिल्ली ले गया और उसे एक षडयंत्र के तहत वहां छोड़ खुद फरार हो गया था। हालांकि महिला किसी तरह अपने ससुराल लौट आई थी। वहीं कुछ माह बाद ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/jamui/news/woman-accused-of-assault-for-not-giving-dowry-127410872.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/15/

0 Response to "दहेज नहीं देने पर महिला ने मारपीट का लगाया आरोप"

Post a Comment