Popular Posts

थाने से महज 100 गज की दूरी पर एयरटेल टावर से बैट्री चोरी, सात दिन में तीसरी घटना

थाने से महज 100 गज की दूरी पर एयरटेल टावर से बैट्री चोरी, सात दिन में तीसरी घटना

चंद्रदीप थाना से महज सौ गज की दूरी पर स्थित एयरटेल टावर से शनिवार की रात अज्ञात चोरों ने 24 बैट्री की चोरी कर ली। एयरटेल टावर के टेक्नीशियन बबलु कुमार ने बताया कि एयरटेल टावर में साइड डाउन होने की अलार्म देने के बाद जब साईड पर पहुंचे तो देखा की टावर संचालित के लिए लगे सभी बैट्री गायब है। रविवार को टेक्नीशियन ने चंद्रदीप थाना एवं टावर के वरीय अधिकारियों को इसकी लिखित सूचना दी। बता दें कि चंद्रदीप थाना क्षेत्र में भी बीते दस जून को इस्लामनगर एयरटेल टावर से 34 बैट्री की चोरी हो गई थी। इन दिनों चंद्रदीप व सिकंदरा थाना क्षेत्र में टावर संचालित के लिए लगाए गए बैट्री की चोरी लगातार की जा रही है। क्षेत्र में चोर गिरोह सक्रिय होकर घटना को अंजाम दे रहे हैं। बीते 12 जून की रात सिकंदरा थाना क्षेत्र के मिर्जागंज टावर का भी चोरों ने बैट्री खोल लिया गया था, लेकिन टेक्नीशियन के द्वारा सूचना देने के बाद कुछ ही देर बाद पुलिस की गश्ती गाड़ी पहुंच गई। पुलिस की गाड़ी आते देख बैट्री छोड़ चोर भागने में सफल रहा। चंद्रदीप के थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि टावर से बैट्री की चोरी करने की लिखित आवेदन मिली है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/jamui/news/battery-theft-from-airtel-tower-just-100-yards-from-the-police-station-third-incident-in-seven-days-127410876.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/15/

0 Response to "थाने से महज 100 गज की दूरी पर एयरटेल टावर से बैट्री चोरी, सात दिन में तीसरी घटना"

Post a Comment