Popular Posts

पटना के तीनों अल्ट्रासाउंड क्लिनिक में ताला लटका, डॉक्टर और कर्मी फरार

पटना के तीनों अल्ट्रासाउंड क्लिनिक में ताला लटका, डॉक्टर और कर्मी फरार

पैसा लेकर गर्भ में लड़कियों की हत्या करने वाले डॉक्टर व कर्मचारी फरार हो गए हैं। उनके क्लिनिक का शटर गिरा हुआ और उस पर ताला लटका है। दैनिक भास्कर ने 30 जून को...बोर्ड पर लिखा अपराध, मगर अल्ट्रासाउंड से बेटी देख, 8 हजार में ले रहे हत्या की सुपारी...शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद कार्रवाई के डर से ये लोग फरार हो गए हैं।

भास्कर टीम मंगलवार को पटना के तीनों क्लिनिक( हिंद क्लिनिक, भुसौला, दानापुर, न्यू लाइफ मल्टी स्पेशलिटी हाॅस्पिटल, जानीपुर, आयुष क्लिनिक, जानीपुर) पहुंची तो यह जानकारी मिली। भास्कर स्टिंग पर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि विभाग मामले की जांच करवाएगा। पटना के डीएम कुमार रवि ने भी ऐसे सभी सेंटरों की पहचान कर कार्रवाई का आदेश दिया है। उधर, मुजफ्फरपुर और भागलपुर के डीएम ने भी जांच व कार्रवाई का आदेश दिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/doctors-and-personnel-absconding-in-patnas-three-ultrasound-clinics-127465478.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/01/

0 Response to "पटना के तीनों अल्ट्रासाउंड क्लिनिक में ताला लटका, डॉक्टर और कर्मी फरार"

Post a Comment