Popular Posts

औरंगाबाद के विधायक पॉजिटिव, बिहार में और छह मौतें, 370 नए संक्रमित मिले

औरंगाबाद के विधायक पॉजिटिव, बिहार में और छह मौतें, 370 नए संक्रमित मिले

बिहार में कोरोना संक्रमण रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। नए-नए रिकार्ड बन रहे हैं। मंगलवार को औरंगाबाद से कांग्रेस के विधायक आनंद शंकर सिंह समेत 370 संदिग्ध की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। हालांकि यह सोमवार की तुलना में थोड़ा कम है। पटना में मंगलवार को 39 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। सिविल सर्जन डॉ. आरके चौधरी के अनुसार पटना में अभी तक कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 725 हो गई है।

पटना के जिन इलाकों के मरीज पॉजिटिव मिले हैं उनमें दो राजीवनगर, एक गर्दनीबाग, एक एसके पुरी, दो लोहियानगर, एक कंकड़बाग के पीसी कोलोनी का रहने वाला है। इसके अलावा कदमकुआं और शास्त्रीनगर में भी मरीज मिले हैं। मंगलवार को रोहतास में 2, नालंदा, पटना, गया व पूर्वी चंपारण में एक-एक कोरोना संक्रमित की मौत हुई है।

राज्य में 9988 संक्रमित, 7544 अबतक स्वस्थ
राज्य में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9988 हो गई है। हालांकि पिछले 24 घंटे में 170 संक्रमितों ने कोरोना को पराजित करने में सफल रहे हैं। अभी तक कुल 7544 संक्रमित ठीक हो चुके हैं, जो कुल संक्रमित का 77 फीसदी है। मंगलवार को अरवल में 5, बेगूसराय में 36, भागलपुर में 12, बक्सर में 1, दरभंगा में 1, पूर्वी चंपारण में 7, गया में8 ,जमुई में 2, जहानाबाद में 3, कैमूर में 10, कटिहार में 26, किशनगंज में 9, मधेपुरा में 10, मधुबनी में 8, मुंगेर में 18, मुजफ्फरपुर में 5, पटना में 39, पूर्णिया में 13, रोहतास में 8, समस्तीपुर में 19, शेखपुरा में 5, सीतामढ़ी में 9, सीवान में 9, सुपौल में 14 मरीज मिले।

कोरोना को हरा घर पहुंचे रघुवंश
रविवार को राज्य सरकार के मंत्री विनोद सिंह और उनकी पत्नी कोरोना पॉजिटिव मिलीं थीं। विनोद सिंह भाजपा के विधायक हैं। वहीं दरभंगा जिला के जाले का भाजपा विधायक जीवेश कुमार कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे और पटना एम्स में उनका इलाज चल रहा है। इधर, बिहार में राजद के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह मंगलवार को कोरोना को हराकर घर पहुंचे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मंगलवार को रोहतास में 2, नालंदा, पटना, गया व पूर्वी चंपारण में एक-एक कोरोना संक्रमित की मौत हुई है। 


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/aurangabad-mla-positive-bihar-has-six-more-deaths-370-new-infected-127465507.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/01/app080644img-20200630-wa0199_1593559912.jpg

0 Response to "औरंगाबाद के विधायक पॉजिटिव, बिहार में और छह मौतें, 370 नए संक्रमित मिले"

Post a Comment