मौना माेहल्ला में व्यवसायी के बेटे ने फांसी लगा की आत्महत्या, कमरे मेंे पंखे से झूलता मिला शव
नगर थाना क्षेत्र के मौना मुहल्ला ब्राह्मण हाई स्कूल के पास रविवार की अल सुबह एक व्यवसायी के 16 वर्षीय पुत्र ने फंदा लगाकर जान दे दिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची। पुलिस इसकी जांच में जुट गई है, हालांकि पहले कुछ लोगों के द्वारा मामले की लीपा -पोती करने का प्रयास किया गया, परंतु आस-पास के लोगों के द्वारा पुलिस को सूचना दिए जाने के बाद मामले को नहीं दबाया जा सका। घटना के कारणों का पता नहीं चला है। मृतक सुनील गुप्ता के 16 वर्षीय पुत्र मयंक गुप्ता उर्फ अंशु बताया जाता है।
वह अभी इंटर में पढ़ रहा था। उसके पिता सुनील गुप्ता गल्ला व्यवसायी है। मयंक उनका बड़ा पुत्र था। उसके कमरे में पंखे से झूलते हुए शव को बरामद किया गया। रविवार की सुबह काफी देर तक जब अंशु अपने कमरे से बाहर नहीं निकला तो, परिजनों ने काफी प्रयास किया। दरवाजा नहीं खुलने पर उसे तोड़कर लोगों ने अंदर देखा तो, उनके होश उड़ गये। आत्महत्या की इस घटना के कारणों को लेकर तरह-तरह की चर्चा का बाजार गर्म है। हालांकि स्पष्ट रूप से कोई कुछ भी कहने में असमर्थ है।
अभी फिलहाल आत्महत्या के कारणों के बारे में परिजन भी कुछ भी बताने में असमर्थ है। पुलिस का कहना है कि इसकी जांच की जा रही है । इस घटना के बाद मुहल्ले के लोगों की सुनील कुमार गुप्ता के घर भीड़ जमा हो गयी। इस संदर्भ में एसपी हरकिशोर राय ने बताया कि पुलिस इस मामले की जांच कर रही कि किशोर ने फांसी क्यों लगा ली। प्रथम दृष्टया घरेलू विवाद लग रहा है।
सिहोरिया में चाकूबाजी में घायल युवक की मौत, 5 पर प्राथमिकी
थाना क्षेत्र के सिहोरियां में आपसी विवाद को लेकर शुक्रवार की रात हुई मारपीट और चाकूबाजी की घटना में एक जख्मी की मौत हो गयी। जख्मी बिक्रमा साह का 35 वर्षीय दिल साह बताया गया है । दिलू साह को जख्मी हालत मे मढ़ौरा रेफरल अस्पताल में लाया गया था । बाद में प्राथमिक उपचार के बाद उसे छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया था । सदर अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी । मामले में मृतक की पत्नी रीना देवी के बयान पर एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें पांच लोगों को आरोपित किया गया है।
मृतक की पत्नी ने आरोप लगाया है कि आरोपितों के द्वारा उसके पति दिलू शाह की बेरहमी से पिटाई की गई और चाकू से हमला किया गया जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया और बाद में उसकी मौत हो गई मृतक की पत्नी ने सिहोरियां निवासी विजय कुमार, विनय कुमार,अजय कुमार, रणविजय कुमार और टेहटी निवासी हसन साईं को नामजद किया है। थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर हीरालाल प्रसाद ने बताया कि पुलिस शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया था। फिलहाल मामले में मृतक की पत्नी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवार्इ शुरु कर दी गयी है।
नयागांव के मुखिया के पति की दरभंगा में नशेड़ी ने चाकू गोद मार डाला
सोनपुर प्रखण्ड के नयागांव पंचायत निवासी मोहम्मद रेजाउदीन को रविवार की दोपहर दरभंगा में एक बजे दिन में एक पंचायत करके लौट रहे थे। इसी क्रम में एक नशेड़ी ने चाकू मारकर निर्मम हत्या कर दी। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने हॉस्पिटल ले गया। चिकित्सक जांच के बाद मृत घोषित किया। मोहम्मद रेजाउदीन नयागांव बहेरवागाछी के निवासी थे।
उन्होंने अपने जीवन काल में बहुत उपलब्धि हासिल कर दरभंगा जिला में मनीगाछी ब्लॉक के राघोपुर उत्तरी पंचायत के मुखिया रेहाना खातून के पति थे। उनके मिलनसार स्वभाव के कारण सभी समाज में अग्रणी भूमिका निभाया करते थे। अंतिम संस्कार के लिए अपने पुस्तैनी गांव बहेरवागाछी नयागांव लाए जा रहे है। गांव में दुःख का माहौल है। दरभंगा पुलिस ने चाकू मारने वाले को गिरफ्तार कर लिया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/chhapra/news/businessmans-son-hangs-suicide-in-mauna-mahella-body-found-hanging-from-fan-in-room-127434540.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/22/107_1592781399.jpg
0 Response to "मौना माेहल्ला में व्यवसायी के बेटे ने फांसी लगा की आत्महत्या, कमरे मेंे पंखे से झूलता मिला शव"
Post a Comment