Popular Posts

नल-जल योजना में गड़बड़ी, बीडीओ ने दिया एफआईआर का आदेश

नल-जल योजना में गड़बड़ी, बीडीओ ने दिया एफआईआर का आदेश

इमामगंज प्रखंड क्षेत्र में सात निश्चय योजना में गड़बड़ी उजागर हुई। मंगलवार को बीडीओ के जांच में उजागर हुआ कि कहीं टावर नहीं, कहीं प्लास्टर नही, तो कहीं मोटर जला पड़ा है। यहीं नहीं कहीं-कहीं तो मुखिया पुत्र के द्वारा कार्य कराया जा रहा है। वार्ड में इस तरह की गड़बड़ी देखकर बीडीओ हैरान रह गए। वे पूरी तरह अचंभित थे। बीडीओ जयकिशन ने पंचायत सचिव को ऐसे गड़बड़ी करनेवाले दोषी वार्ड सदस्य, वार्ड क्रियान्वयन समिति एवं प्रबंधन समिति पर केस करने का आदेश दिया।
नगवां पंचायत में मिली गड़बड़ी : तकनीकी सहायक के साथ बीडीओ सात निश्चय के तहत होनेवाले कार्यो के निरीक्षण करने के लिए नगवां पंचायत पहुंचे तो यहां देखा कि वार्ड संख्या तीन, दो, एक, चार, पांच, छः, तेरह, आठ और नौ में नल जल योजना में बहुत गड़बड़ी है। यहां कहीं टावर नहीं, तो कहीं टावर है लेकिन प्लास्टर नहीं तो कहीं मोटर जला पड़ा है।

छकरबंधा और रानीगंज पंचायत में भी घोर लापरवाही
इस दौरान जब छकरबंधा पंचायत में नल जल योजना की जांच की गई तो यहां भी वार्ड संख्या-06, 07, 08 और 09 में गड़बड़ी मिली। इसी तरह से रानीगंज पंचायत के वार्ड-8 में भी लापरवाही बरती गई। इसके कारण यहां भी गड़बड़ी मिली। बीडीओ ने यहां भी पंचायत सचिव को दोषियों के खिलाफ एफआईआर का आदेश जारी किया।
लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई: बीडीओ
सात निश्चय के पंचायत के वार्डों वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति के द्वारा कार्य किया जा रहा है। कहीं कहीं एजेंसी के माध्यम से नल जल का कार्य किया जा रहा है। इसमें कोई भी दोषी होगा। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -जयकिशन, बीडीओ, इमामगंज



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/imamganj/news/disturbance-in-tap-water-scheme-bdo-orders-fir-127418151.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/17/

0 Response to "नल-जल योजना में गड़बड़ी, बीडीओ ने दिया एफआईआर का आदेश"

Post a Comment