बिहार में मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट, पटना समेत सभी जिलों में आज आंधी-पानी के आसार
अरब सागर में चक्रवाती तूफान निसर्ग का असर बिहार के साथ ही झारखंड में दिखाई दे रहा है। तूफान की वजह से बिहार से झारखंड तक ट्रफ लाइन बन गई है। इसके कारण बिहार के ज्यादातर जिलों में गुरुवार को सुबह से बारिश का सिलसिला जारी है। पटना में भी सुबह से बादल छाए रहे और दिन में रुक-रुक के कई बार बारिश हुई। निसर्ग तूफान के असर को देखते हुए मौसम विभाग ने पटना सहित बिहार के सभी जिलों में 5 जून को ऐलो अलर्ट जारी किया है। बिहार के सभी जिलों में आंधी-तूफान के साथ हल्की और तेज बारिश होने के आसार हैं। इसके साथ ही बिहार, झारखंड होते हुए छत्तीसगढ़ के ऊपरी हिस्से में 900 से 1100 मीटर तक के स्तर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। और बंगाल की खाड़ी से चलने वाली हवाओं की वजह से पटना सहित बिहार के सभी जिलों में निम्न हवा का दबाव क्षेत्र बना हुआ है। जिससे उमसभरी गर्मी के साथ ही रुक-रुक के बारिश हो रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/in-bihar-meteorological-department-issued-yellow-alert-thunderstorm-and-water-in-all-districts-including-patna-today-127376291.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/05/65_1591312356.jpg
0 Response to "बिहार में मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट, पटना समेत सभी जिलों में आज आंधी-पानी के आसार"
Post a Comment