पटना में पिछले 48 घंटे में हुई 27.5 एमएम बारिश, अगले दो दिनों तक भी पड़ेंगी बौछारें
मानसून ने बिहार के बचे हुए 11 जिलाें में भी साेमवार काे दस्तक दे दी। इस तरह मानसून ने 48 घंटे में ही पटना समेत पूरे बिहार काे कवर कर लिया। जिन जिलाें में साेमवार काे मानसून एक्टिव हुआउनमें पटना से सटे जिले जहानाबाद, अरवल, सारण, भाेजपुर के अलावा बक्सर, राेहतास, भभुआऔर औरंगाबाद के साथ ही सीवान, गाेपलगंज और पश्चिमी चंपराण है। पिछले साल मानसून 11 दिन देर से 21 जून काे आया था। पटना माैसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विवेक सिन्हा ने बताया कि पूरे बिहार में मानसून सक्रिय हाे गया है।
अगले दाे दिनाें में राजधानी समेत बिहार के ज्यादातर हिस्साें में कहीं हल्की ताे कहीं अच्छी बारिश हाेने की संभावना है। उसके बाद मानूसन कुछ दिनाें के लिए थाेड़ा कमजाेर पड़ सकता है। उसके बाद फिर बारिश हाेगी। साेमवार काे पटना में सुबह से ही आकाश बादलाें से घिरा था। करीब 45 मिनट तक बारिश हुई। पटना औरआसपास में पिछले 48 घंटे में 27.5 एमएम वर्षा रिकाॅर्ड की गई। राजधानी का अधिकतम पारा 3 डिग्री से. गिर गया और 32.4 डिग्री से. दर्ज किया गया। यह सामान्य से करीब 5 डिग्री से. कम है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/275-mm-rain-in-patna-in-the-last-48-hours-showers-will-occur-for-the-next-two-days-127414562.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/16/26815062026815062015-06ashish5_1592264254.jpg
0 Response to "पटना में पिछले 48 घंटे में हुई 27.5 एमएम बारिश, अगले दो दिनों तक भी पड़ेंगी बौछारें"
Post a Comment