Popular Posts

नीतीश सरकार के मंत्री ने तेजस्वी को भेजा कानूनी नोटिस, कहा-10 घंटे में माफी मांगें नहीं तो करूंगा मुकदमा

नीतीश सरकार के मंत्री ने तेजस्वी को भेजा कानूनी नोटिस, कहा-10 घंटे में माफी मांगें नहीं तो करूंगा मुकदमा

जदयू नेता और बिहार सरकार में भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी के एक वीडियो पर सियासी बवाल मचा है। राजद नेता शिवचंद्र राम चंवर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर वीडियो पोस्ट किया था जिसे तेजस्वी यादव ने रीट्वीट किया है। इसको लेकर अशोक चौधरी ने तेजस्वी को कानूनी नोटिस भेजा है और कहा है कि 10 घंटे के अंदर वे माफी मांगें। अपने ट्विटर अकाउंट से वीडियो डिलीट करें नहीं तो उन पर मुकदमा करूंगा।

अशोक चौधरी ने आरोप लगाया है कि नेता प्रतिपक्ष ने उनकी छवि को धूमिल करने की कोशिश की है। तेजस्वी द्वारा ट्विटर पर जो वीडियो पोस्ट किया गया है वह सही नहीं है। उसे एडिट किया गया है। इस वीडियो के माध्यम से एक वर्ग को भड़काने की कोशिश की गई है। इसी के खिलाफ मैंने लीगल एक्शन लिया है।

क्या है पूरा मामला?
राजद नेता शिवचंद्र राम चंवर के ट्विटर अकाउंट से 12 जून को एक वीडियो पोस्ट किया गया था। 13 जून को तेजस्वी ने इसे रीट्वीट किया। वीडियो में मंत्री अशोक चौधरी राजद पर हमला कर रहे हैं। वीडियो में वे यह कह रहे हैं कि लालू का जेल से एक चिट्ठी आया है कि जिसमें यह लिखा है कि गरीबों के साथ न्याय करेंगे। आपने 15 सालों तक क्या किया? शोषित दलितों के लिए बोलने के अलावा आपने किया क्या है?

बाइट देने के दौरान बीच में अशोक चौधरी 'साले' शब्द का प्रयोग कर रहे हैं। इसको लेकर राजद जदयू पर हमलावर है। तेजस्वी ने ट्वीट कर लिखा था कि भगवान नीतीश कुमार को सद्बुद्धि दें। सब जानते हैं गाली के शब्द नीतीश जी के हैं लेकिन मुंह किसी और का। वो दिन भर हमें करोड़ों गालियां दें और दिलवाएं लेकिन कृप्या विधि व्यवस्था ठीक कर बिहार को उद्योग, बेरोजगार युवाओं को नौकरी, श्रमिकों को रोजगार, सम्मान और राशन अवश्य दें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी जब से दिल्ली से लौटे हैं नीतीश पर लगातार हमले कर रहे हैं। (फाइल फोटो)


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/news/nitish-kumar-government-minister-sent-legal-notice-to-rjd-tejashwi-yadav-127412309.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/16/nitish-and-tejashwi-yadav_1592230724.jpg

0 Response to "नीतीश सरकार के मंत्री ने तेजस्वी को भेजा कानूनी नोटिस, कहा-10 घंटे में माफी मांगें नहीं तो करूंगा मुकदमा"

Post a Comment