मृत युवक सहित 40 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट आई नेगेटिव
प्रखंड के बथानी गांव के 28 वर्षीय संदिग्ध मृतक युवक की कोरोना जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने से लोगों ने राहत की सांस ली है। युवक में कोरोना जैसे सिम्टम्स पाए गए थे। युवक को कई दिनों से सांस लेने में तकलीफ, सर्दी - खांसी व बुखार था। तीन दिन पहले युवक की मौत हो गई थी। प्रोटोकॉल के तहत मृतक का दाह संस्कार किया गया था।
घटना से गांव के लोग काफी डरे हुए थे। इसके बाद मेडिकल टीम ने दाह संस्कार से पहले मृतक युवक के शरीर से स्वाब जांच के लिए लिया था। मृत युवक के साथ पीड़ित परिवार का 18 लोगों का लिया गया सैंपल भी नेगेटिव है। मृतक युवक के संपर्क में आने वाले डबूर पंचायत के पूर्व मुखिया जितेंद्र यादव व एक वार्ड सदस्य के बेटे की भी सैंपल रिपोर्ट निगेटिव है। गुरारू बाजार में सब्जी व फल दुकानदारों का सैंपल भी नेगेटिव आई है। चिकित्सा पदाधिकारी मजहर हुसैन ने बताया कि मृत युवक के साथ - साथ कुल 40 लोगों का लिया गया सैंपल नेगेटिव आया है। वही कोरोना संक्रमित मां - बेटी संग दिल्ली से आए बेटे व बहु का जांच रिपोर्ट भी नेगेटिव आई है।
मेडिकल टीम ने गुरारू में कांग्रेस नेता सहितसौ लोगों का लिया सैंपल
गुरारू। प्रखंड में मंगलवार को मेडिकल टीम ने सौ लोगों का स्वाब जांच के लिए लिया है। जिसमें एक कांग्रेस के नेता व सीएसपी संचालक भी शामिल हैं। इसके अलावे किराना दुकानदार, सब्जी- फल वाले, वाहन मालिक व अन्य लोगों का भी जांच सैंपल लिया गया है। वही मथुरापुर बाजार से 37 लोगों का स्वाब सैंपल कलेक्ट किया गया है। मालूम हो कि गुरारू में अब तक तीन महिलाएं कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/guraru/news/corona-investigation-report-of-40-people-including-dead-youth-came-negative-127418135.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/17/
0 Response to "मृत युवक सहित 40 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट आई नेगेटिव"
Post a Comment