Popular Posts

पीएनबी डकैती मामले में पुलिस ने 3 संदिग्धों को उठाया, जेल से हाल ही में छूटे अपराधी भी थे लूटकांड में शामिल

पीएनबी डकैती मामले में पुलिस ने 3 संदिग्धों को उठाया, जेल से हाल ही में छूटे अपराधी भी थे लूटकांड में शामिल

पंजाब नेशनल बैंक, अनीसाबाद शाखा में 52.38 लाख डकैती हाेने के बाद पुलिस की नींद टूट गई। घटना के दूसरे दिन मंगलवार काे इस बैंक में दाे गार्ड काे हथियार के साथ तैनात कर दिया गया। साेमवार काे वहां दाे गार्ड थे पर डंडा से लैस थे। पुलिस ने दानापुर, पटना सिटी से लेकर फुलवारीशरीफ, दीघा और आसपास इलाकाें में छापेमारी की।

सूत्राें के अनुसार पुलिस ने तीन संदिग्धाें काे उठाया है। हालांकि पुलिस इससे इनकार कर रही है। डकैती की घटना काे करने में दाे गिराेह का हाथ है। इसमें एक रवि पेशेंट का है ताे दूसरा सहनी गिराेह का। मंगलवार काे भी पुलिस बैंक गई थी। वहां बैंक अधिकारियाें व कर्मियाें से लुटेराें के हुलिये के बारे में पूछताछ की। पुलिस चार उन लुटेराें का स्केच बनाने जा रही है जिनके चेहरे खुले थे। डकैती की घटना के बाद से पुलिस जेल से छूटे अपराधियाें की तलाश में है। मंगलवार काे पुलिस बेउर जेल भी गई और वहां बंद कई कुख्याताें से पूछताछ की।

पीएनबी लूट मामले की जांच में जुटी एसआईटी ने मंगलवार काे घटनास्थल से लेकर बाइपास औरअनीसाबाद, दीघा और शहर के सभी एग्जिट प्वाइंट तक लगे दर्जनाें सीसीटीवी कैमरे काे खंगाला। सूत्राें के अनुसार, जेल से हाल ही में छूटे अपराधी भी इस डकैती में शामिल थे। पुलिस इनका लाेकेशन काे लेने में जुटी है। पटना के करीब 10 तेज तर्रार थानेदाराें व सेल की टीम के साथ एसटीएफ काे भी लगा दिया गया है, पर दूसरे दिन भी पुलिस किसी डकैत काे गिरफ्तार नहीं कर सकी।

पुलिस पटना के आसपास जिलाें की पुलिस के भी संपर्क में भी है। सीसीटीवी कैमरे में बाइक पर सवार जिन लुटेराें का फुटेज मिला है, उसे दूसरे जिलाें काे भी भेजा गया है। इन जिलाें के कुख्याताें पर भी पुलिस की पैनी नजर है। एसएसपी उपेंद्र कुमार शर्मा ने एसआईटी में शामिल थानेदाराें व डीएसपी से फीडबैक लिया। उसके बाद टीम काे आगे की कार्रवाई करने का आदेश दिया। एसएसपी ने बताया कि पुलिस डकैताें के पीछे लगी है। छापेमारी करने में पुलिस जुटी है।
बैंक खुले पर ग्राहक कम आए
दूसरे दिन पीएनबी बैंक आम दिनाें की तरह खुले पर ग्राहकाें की संख्या आम दिनाें की अपेक्षा 10 फीसदी थी। जाे भी बैंक पहुंचे, इस घटना काे लेकर चर्चा कर रहे थे। बैंक पहुंचे ग्राहकाें का कहना था कि आखिर बीच शहर में इतनी बड़ी वारदात कैसे हाे गई और पुलिस काे भनक तक नहीं लगी। इधर बैंक की आंतरिक जांच भी शुरू हाे गई है। दूसरे दिन स्पेशल ब्रांच की टीम जांच करने के लिए बैंक गई थी।
कैंटीन ब्वाॅय काे भी डकैत ले गए थे कैश सेफ में
सूत्राें के अनुसार बैंक के कैंटीन ब्वाॅय जालंधर काे भी डकैत कैस सेफ में लेकर गई थी। कैशियर संजय विश्वकर्मा से वहां की चाबी लिया और जालंधर से हथियार के बलपर डकैताें ने कैश सेफ यानी स्ट्रांग रूम काे खुलवाया था। बैंक के किचन यानी कैंटीन में बंद करने के बाद लुटेरे फरार हुए थे। बाद में इन लाेगाें द्वारा शाेर मचाने के बाद इसी बैंक का पुराना ग्राहक जाे बैंक के पास रहता है, वह अंदर खाया फिर कैंटिन का गेट खाेला तब ये लाेग बाहर निकले और पुलिस काे सूचना दी गई।

डकैती से बैंककर्मी नाराज, कहा- सुरक्षा का माकूल इंतजाम हो
पंजाब नेशनल बैंक की अनीसाबाद शाखा में दिनदहाड़े डकैती से बैंककर्मी खाैफजदा हैं। उन्होंने सरकार और पुलिस को कठघरे में खड़ा किया है। ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के वरीय उपाध्यक्ष डॉ. कुमार अरविंद ने कहा कि ऐसी वारदात से बैंककर्मियों और ग्राहकों के बीच भय का माहौल बनता है। इसका व्यवसाय व कार्यकुशलता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। अगर इस पर नियंत्रण नहीं किया गया, तो हमें मजबूरन अन्य विकल्पों पर विचार करना पड़ेगा। कहा- अक्सर इस तरह की घटना के बाद की कार्रवाई सिर्फ भरमाने वाली होती है। सभी बैंक शाखाओं में सुरक्षा के माकूल इंतजाम हों। बैंक क्षेत्र में गश्ती बढ़े।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सोमवार को दिनदहाड़े हुई डकैती के बाद पंजाब नेशनल बैंक अनीसाबाद की शाखा के गेट पर हथियार के साथ तैनात गार्ड।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/police-picks-up-3-suspects-in-pnb-robbery-case-criminals-recently-released-from-jail-were-also-involved-in-robbery-127441516.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/24/app100653img-20200623-wa0105_1592953458.jpg

0 Response to "पीएनबी डकैती मामले में पुलिस ने 3 संदिग्धों को उठाया, जेल से हाल ही में छूटे अपराधी भी थे लूटकांड में शामिल"

Post a Comment