26 को आयोग ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, राजनीतिक दलों की राय के आधार पर तैयारियों को अंतिम रूप देगा आयोग
23 June, 2020
Comment
बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच राज्य निर्वाचन कार्यालय ने 26 जून को सर्वदलीय बैठक बुलायी है। इस बैठक में सभी मान्यता प्राप्त दलों को बुलाया गया है। आयोग बिहार में चुनाव करवाए जाने को लेकर राजनीतिक दलों से सुझाव मांगेगा। राजनीतिक दलों से डिजिटल तैयारियों को लेकर भी चर्चा करेगा। चुनाव में हो रहे नये बदलावों की जानकारी साझा करेगा।
राज्य के उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी बैजुनाथ कुमार सिंह ने कहा कि राजनीतिक दलों की राय के आधार पर बिहार में चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा। सर्वदलीय बैठक में मान्यता प्राप्त सभी दलों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। सभी से सुझाव लिए जाएंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/commission-convenes-all-party-meeting-on-26th-the-commission-will-finalize-the-preparations-based-on-the-opinion-of-political-parties-127441514.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/24/orig_0521electioncommission_1592953577.jpg
0 Response to "26 को आयोग ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, राजनीतिक दलों की राय के आधार पर तैयारियों को अंतिम रूप देगा आयोग"
Post a Comment