Popular Posts

टॉप-10 में पटना का एक भी छात्र नहीं, डीईओ ने जताई नाराजगी, सभी प्रधानाध्यापकों से कहा-करें समीक्षा

टॉप-10 में पटना का एक भी छात्र नहीं, डीईओ ने जताई नाराजगी, सभी प्रधानाध्यापकों से कहा-करें समीक्षा

बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट में टाॅप-10 में पटना का काेई छात्र नहीं रहने पर स्कूलों से 10 दिनों में जवाब मांगा गया है। डीईओ ज्योति कुमार ने प्रधानाध्यापकों से खराब रिजल्ट पर नाराजगी जताई है। पत्र जारी कर डीईओ ने पूछा है कि क्या कारण रहा कि एक भी बच्चा टॉप 10 में नहीं आ सका? सारी सुविधाओं के बाद भी मैट्रिक का रिजल्ट निराश करनेवाला है। बच्चों के सही प्रदर्शन नहीं कर पाने के कारणाें की शिक्षकों के साथ समीक्षा करें और विद्यालयवार कमी की रिपोर्ट 10 दिनों में दें। ताकि समुचित कदम उठाया जा सके। बता दें कि हाल में जारी मैट्रिक के रिजल्ट में पटना के बड़े स्कूल भी टॉपर देने में नाकाम रहे थे।

छात्रों के लिए स्कूल बंद रहेंगे, पर जारी रहेगी ऑनलाइन स्टडी
डीईओ ने प्रधानाध्यापकों से कहा है कि अनलॉक-1 में छात्रों के लिए विद्यालय बंद रहेंगे, लेकिन पढ़ाई ऑनलाइन जारी रहेगी। इसके लिए क्लास 1 से 12 तक के स्टूडेंट्स के लिए epathshala.nic.in, 11वीं-12वीं के लिए swayam.gov.in, कक्षा 1 से 8वीं तक के लिए nishtha.gov.in, कक्षा 1 से 12वीं तक के स्टूडेंट्स nroer.gov.in और vidyavahini bihar एप से पढ़ाई कर सकते हैं। इसके अलावा किशोर मंच डीटीएच टीवी के साथ एनसीईआरटी के यूट्यूब चैनल का भी उपयोग भी किया जाएगा।

नौवीं में जुलाई से क्लास
डीईओ ने निर्देश दिया है कि हर ग्राम पंचायत के चयनित मध्य विद्यालय, जहां नौवीं की पढ़ाई शुरू होनी है, वहां नौवीं में दाखिला प्रक्रिया जल्द पूरी करें। प्राचार्यों को कहा गया है कि जो बच्चे आठवीं पास कर गए हैं उनका नौवीं में नामांकन सुनिश्चित करें, ताकि जुलाई से पढ़ाई शुरू हो।

जून तक सोख्ता निर्माण
सभी स्कूलों को जून तक अपने यहां वेस्टेज जल के संग्रह के लिए सोख्ता का निर्माण करने काे कहा गया है। जिले के 160 स्कूलाें काे रेन वाटर हार्वेस्टिंग के लिए भी राशि दी गई है। प्राचार्यों को जून में विद्यालय के कमरों की मरम्मत, रंग-रोगन, साफ-सफाई कराने को कहा गया है। प्रयोगशाला, पुस्तकालय में कीटनाशक का छिड़काव कराने को कहा गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Not a single student of Patna in top-10, DEO expressed displeasure, told all the principals-Review


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/not-a-single-student-of-patna-in-top-10-deo-expressed-displeasure-told-all-the-principals-review-127365608.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/02/52_1591055113.jpg

0 Response to "टॉप-10 में पटना का एक भी छात्र नहीं, डीईओ ने जताई नाराजगी, सभी प्रधानाध्यापकों से कहा-करें समीक्षा"

Post a Comment