Popular Posts

चांदचौर करिहारा में नहाने के दाैरान पानी से भरे गड्ढे में दाे बच्चे डूबे, मौत

चांदचौर करिहारा में नहाने के दाैरान पानी से भरे गड्ढे में दाे बच्चे डूबे, मौत

थाने के चांदचौर करिहारा गांव स्थित चौर के एक पानी से भरे गड्ढे में डूबने से दो की मौत सोमवार दोपहर हो गई। गड्ढे में स्नान के दौरान डूबने से एक लड़का और एक लड़की की मौत हो गई। मृतक की पहचान चांदचौर करिहारा गांव के वार्ड संख्या 10 निवासी मो. इरशाद का पुत्र मो. नौशाद (8 वर्ष) तथा मो. हैदर की पुत्री रहमति परवीन (10 वर्ष) के रुप में की गई है। लोगों ने बताया कि दोनों बच्चे मोहल्ले के कुछ और बच्चों के साथ स्नान करने के उद्देश्य से चौर के पानी भरा गड्ढे में गए। स्नान के दौरान ही दो बच्चे गहरे पानी में चले गए। अन्य बच्चे जब तक शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया तब तक दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लेने के साथ आवश्यक पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। सीओ संजय कुमार महतो ने बताया कि चांदचौर करिहारा में डूबने से दो बच्चों की मौत हुई है। अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई के लिए घटना स्थल पर भेजी गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
चांदचौर करिहारा गांव में दोनों बच्चों के शव के पास लोगों की भीड़।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/samastipur/news/children-drowned-in-a-pit-filled-with-water-during-bathing-in-chandchaur-karihara-death-127316991.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/19/app05052618052020053847_1589846365.jpg

0 Response to "चांदचौर करिहारा में नहाने के दाैरान पानी से भरे गड्ढे में दाे बच्चे डूबे, मौत"

Post a Comment