Popular Posts

400 प्रवासियों को लेकर दिल्ली और अमृतसर से जमालपुर पहुंची स्पेशल ट्रेन, किए गए क्वारेंटाइन

400 प्रवासियों को लेकर दिल्ली और अमृतसर से जमालपुर पहुंची स्पेशल ट्रेन, किए गए क्वारेंटाइन

दिल्ली से श्रमिक स्पेशल ट्रेन में सवार होकर लगभग 400 प्रवासी सोमवार को जमालपुर पहुंचे। जैसे ही ये स्पेशल ट्रेन मॉडल स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर पहुंचे, तो पुलिस प्रशासन के साथ मेडिकल टीम एवं आरपीएफ जीआरपी सहित भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के पदाधिकारी प्रवासी मजदूरों के हौसला आफजाई करने के लिए सोशल डिस्टेंस के साथ प्लेटफार्म पर चौकस दिखे।

जैसे ही प्लेटफार्म संख्या एक पर ट्रेन रुकी तो धीरे-धीरे प्रवासी मजदूर सोशल डिस्टेंस के साथ अपना अपना जांच करवाया इसके बाद नाश्ता पानी लेने के बाद स्टेशन परिसर के बाहर खड़ी बस में सवार होकर अपने अपने जिला की ओर प्रस्थान किए।

दिल्ली से पहुंची ट्रेन में मुंगेर, बांका, शेखपुरा, जमुई, लखीसराय जिला के लगभग 400 प्रवासी मजदूरों को संबंधित जिला के बसों में सुरक्षित बैठा कर उनके जिला के लिए मॉडल स्टेशन परिसर से प्रस्थान कराया गया। बीडीओ राजीव कुमार एवं अंचलाधिकारी शंभू मंडल ने संयुक्त रूप से बताया कि दिल्ली से श्रमिक स्पेशल में सवार होकर विभिन्न जिलों के लगभग 400 प्रवासी मजदूर मॉडल स्टेशन जमालपुर पहुंचे, जहां सभी का स्क्रीनिंग जांच, रजिस्ट्रेशन करवाने के बाद नाश्ता पानी देकर उनके संबंधित जिला के लिए प्रस्थान कराया गया।

प्रवासी मजदूरों को मॉडल स्टेशन पर किसी तरह की असुविधा महसूस ना हो इसको लेकर पहले से आरपीएफ,जीआरपी, के साथ स्टेशन प्रबंधक सहित रेड क्रॉस सोसाइटी के संयुक्त सचिव वासुदेवपूरी अपने टीम के साथ भरपूर सहयोग पुलिस प्रशासन को किया। उम्मीद की पहली ट्रेन में ज्यादातर बांका व मुंगेर जिला से प्रवासी मजदूर सवार हुए थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Special train arrived in Jamalpur from Delhi and Amritsar with 400 migrants, quarantine carried out


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/jamalpur/news/special-train-arrived-in-jamalpur-from-delhi-and-amritsar-with-400-migrants-quarantine-carried-out-127317009.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/19/2_1589846641.jpg

0 Response to "400 प्रवासियों को लेकर दिल्ली और अमृतसर से जमालपुर पहुंची स्पेशल ट्रेन, किए गए क्वारेंटाइन"

Post a Comment