Popular Posts

कोरोना संक्रमित कैदियों को रखने के लिए वीरपुर उपकारा को कराया खाली

कोरोना संक्रमित कैदियों को रखने के लिए वीरपुर उपकारा को कराया खाली

कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के मद्देनजर वीरपुर उपकारा में आसपास के जिलों के कोरोना से संक्रमित कैदियों को रखने के लिए रविवार को खाली कराया गया है।
रविवार को छुट्टी का दिन होने के बावजूद उपकारा के कैदियों को अन्यत्र जेलों में भेजने का सिलसिला जारी रहा। इस संबंध में पूछे जाने पर उपकारा अधीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि उपकारा को अररिया, सुपौल, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया व कटिहार जिले के जेलों में बंद कैदियों के कोरोना पॉजिटिव होने पर उनके रहने के लिए बिहार जेल प्रशासन ने इस उपकारा को चिन्हित किया है। सरकार से प्राप्त निर्देश के आलोक में अन्य जिलों से कोरोना पॉजिटिव आने वाले कैदियों को रहने की व्यवस्था के मद्देनजर वीरपुर उपकारा में बंद विचाराधिन कैदियों को अन्यत्र जेलों में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
वीरपुर जेल में महिला सहित सिर्फ 5 कैदी बचे
जेल अधीक्षक ने वीरपुर उपकारा से कैदियों को कहां स्थान्तरित किया गया है यह बताने में अपनी असमर्थता जताई लेकिन यहां से कैदियों को अन्यत्र भेजे जाने की बात को स्वीकार किया। जानकारी अनुसार वीरपुर उपकारा में वर्तमान में लगभग 64 कैदी हैं जिनमें से 59 कैदियों को अन्यत्र जेलों में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जेल में अब महिला समेत केवल 5 कैदी बचे हैं। शेष बचे कैदियों को भी जल्द ही अन्य जेल में भेजकर वीरपुर उपकारा को पूरी तरह से खाली करा कर पड़ोसी पांच जिलों से आने वाले कोरोना पॉजिटिव कैदियों के लिए सुरक्षित कर दिया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
उपकारा वीरपुर।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/supaul/news/veerpur-upkara-evacuated-to-keep-corona-infected-prisoners-127288328.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/10/orig_dbcl2721589114774photosup15_1589127216.jpg

0 Response to "कोरोना संक्रमित कैदियों को रखने के लिए वीरपुर उपकारा को कराया खाली"

Post a Comment