घोषणाएं छोड़ बाहर फंसे बिहारियों को लाए राज्य सरकार, दिया धरना
बिहार के मजदूरों की सकुशल वापसी की मांग को लेकर शनिवार को जनतांत्रिक विकास पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए गांधी वादी एक दिवसीय धरना दिया।
पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र महतो के करिहो स्थित आवास पर आयोजित धरना को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्री महतो ने कहा कि राज्य सरकार व केन्द्र सरकार सामंतवादी है। सरकार इस महामारी के दौरान मजदूरों को दूसरे राज्यों में मरने के लिए छोड़ दिया है। कहा कि सरकार सिर्फ घोषणा कर दिखावा कर रही है। जबकि हकीकत कुछ और ही है। हर दिन दूसरे राज्य से मजदूर पैदल आ रहे हैं। लेकिन इसके लाने के लिए सरकार कोई व्यवस्था नहीं कर रही है। सरकार घोषणावादी को छोड़कर बिहार के लोगों को अन्य राज्य से लाने का काम करें। पैदल आने के दौरान 16 मजदूरों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई, इसका जिम्मेवार कौन होगा?। कहा कि डबल इंजन की सरकार को आने वाले चुनाव में इसका सबक सिखाएंगे। मौके पर रामप्रसाद मंडल, नीतीश कुमार, श्रीप्रसाद मंडल, बिट्टू कुमार, हरि कुमार, दीपनारायण मंडल आदि मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/supaul/news/state-government-brought-out-biharis-stranded-leaving-announcements-protest-127288329.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/10/17_1589127380.jpg
0 Response to "घोषणाएं छोड़ बाहर फंसे बिहारियों को लाए राज्य सरकार, दिया धरना"
Post a Comment