Popular Posts

मधेपुरा से पूर्णिया होते हुए रेल कर्मचारी गया था किशनगंज, जांच में निकला कोरोना पॉजिटिव

मधेपुरा से पूर्णिया होते हुए रेल कर्मचारी गया था किशनगंज, जांच में निकला कोरोना पॉजिटिव

कोरोना ने किशनगंज में भी दस्तक दे दी है। गुरुवार को एक 42 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पीड़ित रेलवे का कर्मचारी है एवं रेलवे कॉलोनी में ही रहता है। वह विगत सोमवार को यानी चार मई को मधेपुरा से पूर्णिया होते हुए किशनगंज आया था। इसकी सूचना जिला प्रशासन को मिली और प्रशासन ने उसे शहर से सटे महेशबथना स्थित आइसोलेशन वार्ड में ले जाकर उसका स्वाब सैंपल लिया और जांच के लिए चार मई को ही दरभंगा भेज दिया। गुरुवार की शाम उसकी रिपोर्ट आई। सीएस डॉ. श्रीनंद ने मामले की पुष्टि की है। स्वास्थ्य विभाग इनके कॉन्टैक्ट में आने वाले अन्य लोगों की शिनाख्त करने में जुट गया है। उधर, डीएम आदित्य प्रकाश ने भी मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पीड़ित के घर के चारों ओर तीन किलोमीटर की परिधि को कंटेनमेंट जोन घोषित कर पूरी तरह सील कर दिया जाएगा। साथ ही पीड़ित के संपर्क में आने वाले सभी लोगों की ट्रेसिंग करने में प्रशासन जुट गया है। शिनाख्त होते ही सभी को आइसोलेशन सेंटर में भर्ती कर सैंपल जांच के लिए भेज दिया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/madhepura/news/railway-employee-went-to-kishanganj-via-madhepura-from-purnea-corona-positive-came-out-during-investigation-127279334.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/07/

0 Response to "मधेपुरा से पूर्णिया होते हुए रेल कर्मचारी गया था किशनगंज, जांच में निकला कोरोना पॉजिटिव"

Post a Comment