Popular Posts

900 जरूरतमंद परिवारों के बीच राशन का वितरण

900 जरूरतमंद परिवारों के बीच राशन का वितरण

हेल्प ए चाइल्ड ऑफ इंडिया द्वारा जिले के विभिन्न प्रखंडों में 900 जरूरतमंद परिवारों के बीच दस दिन राशन वितरित किया गया। जिला समन्वयक साहेब लाल पासवान ने कहा हमलोग प्रथम चरण में ग्वालपाड़ा के कई पंचायतों में मास्क, साबुन, हैंडवाश व सैनिटाइजर का वितरण कर चुके हैं।
जिला समन्वयक ने कहा यह संस्था विशेषकर बच्चों के लिए काम करती है। इसलिए हमलोगों ज्यादा से ज्यादा प्रयास कर रहे हैं कि लॉकडाउन के अवधि में बच्चे स्वयं को कुंठित महसूस नहीं करें। हमलोग जिले के वैसे बच्चों व उनके परिवार का डाटा कलेक्ट कर रहे हैं जो काफी गरीब व जरूरतमंद हैं। डाटा कलेक्ट हाेने के बाद हमलोग 1100 प्राथमिक स्कूल तथा 800 आंगनबाड़ी केंद्रों में पढ़ रहे बच्चों को कॉमिक्स या रुचिकर पुस्तक मुहैया कराएंगे ताकि इस संकट में खेलने के साथ-साथ बच्चे पढ़ाई पर भी ध्यान केंद्रित कर सकें। उन्होंने कहा कि इस अभियान के लिए कमेटी गठित की गई है ताकि इसका सीधा लाभ बच्चों को मिल सके। उन्होंने कहा कि हमलोग प्रशासन की अनुमति के बाद पूरे जिले में जागरूकता अभियान शुरू करेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
जरूरतमंदों के बीच राशन वितरित करते संस्था के सदस्य।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/madhepura/news/distribution-of-rations-among-900-needy-families-127279342.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/07/orig_dbcl272158885148942_1588868633.jpg

0 Response to "900 जरूरतमंद परिवारों के बीच राशन का वितरण"

Post a Comment