Popular Posts

नवजात की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

नवजात की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

शंभूगंज प्रखंड के सामुदायिक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्रसव के बाद नवजात की मौत से आक्रोशित परिजनों ने जमकर हंगामा किया। जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। तकरीबन आधे घंटे तक वहा मरीज के परिजन व चिकित्सकों के बीच नोंक-झोंक होती रही। जहां अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अजय शर्मा व स्वास्थ्य प्रबंधक संजय कुमार सिंह के समझाने के बाद आक्रोशित परिजन शांत हुए। जानकारी के अनुसार शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र के खोजड़ी गांव के प्रसव मरीज रिंकु कुमारी पति पवन कुमार अपना सुरक्षित प्रसव कराने के लिए सुबह पांच बजे ही सामुदायिक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र शंभूगंज में भर्ती हुई थी। जहां चार घंटा के बाद प्रसव होते ही बच्चा की स्थिति नाजुक देखकर चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया। जहां इलाज के लिए बाहर ले जाने के क्रम में ही उसकी रास्ते में ही मौत हो गया।

पेट में ही मिकोनियम पीन से गई जान

परिजनों का कहना था कि जब पेट में ही मरने के बाद प्रसव हुआ तो उसे बेवजह ऑक्सीजन लगाकर रेफर कर दिया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अजय शर्मा ने बताया कि बच्चे ने पेट में ही मिकोनियम पी लिया था, जिससे मौत हुई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बच्चे की माैत के बाद अस्पताल में उपस्थित परिजन।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/banka/news/newborn-died-family-members-created-uproar-127283873.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/09/orig_dbcl2721588941760302_1588981406.jpg

0 Response to "नवजात की मौत, परिजनों ने किया हंगामा"

Post a Comment