Popular Posts

बमबाजी मामले में पुलिस ने 11 लोगों को भेजा जेल

बमबाजी मामले में पुलिस ने 11 लोगों को भेजा जेल

बांका थाना क्षेत्र के मजलिशपुर व नपटोलिया गांव के ग्रामीणों के बीच गुरुवार को हुए हिंसक झड़प के बाद शुक्रवार को टाउन थाना पुलिस ने 11 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। टाउन थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा ने बताया कि दोनों पक्ष से आवेदन दिया गया है। एक पक्ष के मो. हसनैन अंसारी, मो. साबीर, गुड्‌डु अंसारी, नसीम अंसारी, बीबी सहेला, मो. अमीन, मो. कुदरूस, मो. असीम व दूसरे पक्ष के गोपाल यादव, आरती देवी पति बजरंगी यादव व संगीला देवी पति बुल्लो यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। मालूम हो कि गुरुवार को चांदन नदी पार कराने को लेकर मजलिशपुर व नपटोलिया गांव के लोगों के बीच बमबाजी व राेड़ेबाजी हुई थी। जिसमें 21 लोग जख्मी हुए थे।
घटना के बाद अनुमंडल पदाधिकारी मनोज चौधरी, एसडीपीओ दिनेशचंद्र श्रीवास्तव, थानाध्यक्ष व जवानों के साथ मौके पर पहुंच घटना की जांच की थी। गुरुवार को ही 11 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया था, शुक्रवार को इनलोगों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। मालूम हो कि चांदन नदी क्षतिग्रस्त होने के बाद ही नपटोलिया के कुछ युवकों द्वारा बाइक चालकों से नदी पार कराने के लिए वसूली हो रही थी। नदी पार कराने के लिए किसी से 20 तो किसी से 40 रुपए वसूली की जा रही थी।
21 लोग हुए थे घायल
मजलिशपुर गांव के एक युवक को जब इसकी जानकारी मिली तो वे लोग मौके पर पहुंच इसका विरोध करने लगे। नपटोलिया गांव के युवकों ने मजलिशपुर में बमबाजी व रोड़ेबाजी हुई जिसमें 21 जख्मी हुए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/banka/news/police-sent-11-people-to-jail-in-bombing-case-127283890.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/09/

0 Response to "बमबाजी मामले में पुलिस ने 11 लोगों को भेजा जेल"

Post a Comment