बिहटा में शराब पकड़ने गई पुलिस टीम पर पथराव तीन पुलिसकर्मी जख्मी, छह हमलावर गिरफ्तार
चकमुंजे टोला पर शराब निर्माण की सूचना के खिलाफ रविवार की देर रात पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान पुलिस टीम पर धंधेबाजों ने अपने परिजनों के साथ मिल कर हमला बोल दिया। अचानक ईंट व पत्थर से हुए हमले में तीन पुलिसकर्मी बुरी तरह से जख्मी हो गए। इनमें एक एएसआई, एक होमगार्ड जवान व चौकीदार शामिल हैं। हमले की सूचना पर उसी इलाके से पहुंची दूसरी पुलिस टीम के मदद से पुलिस ने सघन छापेमारी चलाकर हमला करने वालों में 6 लोगों को धर दबोचा गया। घायल एएसआई बाल्मीकि पासवान, होमगार्ड जवान रामाधार राय, चौकीदार पवन साह को तत्काल रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका इलाज किया जा रहा है। थानाध्यक्ष अवधेश कुमार झा ने बताया कि पुलिस द्वारा लगातार कई इलाकों में देसी शराब को लेकर की गई कार्रवाई से धंधेबाज बौखला गए हैं।
सभी टीम को अब अलर्ट कर दिया गया है ताकि आगे से कोई भी कार्रवाई भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हो सके। गिरफ्तार लोगों में अजय राय, उमेश राय, गुड्डू कुमार, संगीता देवी, राजकुमारी देवी एवं निधि कुमारी शामिल हैं। पुलिस ने इन्हें जेल भेज दिया। मालूम हो कि रविवार को ही दिन के समय एक अन्य जगह पर पुलिस ने शराब पीकर हंगामा कर रहे कुछ लोगों को गिरफ्तार किया था लेकिन बाद में उसी गांव की महिलाओं ने पुलिस को घेर लिया ओर हंगामा करने लगे। इस दौरान अपराधी पुलिस की गिरफ्त से भाग निकला। पुलिस खबर लिखे जाने तक उस अपराधी को भी नहीं पकड़ पायी थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/three-policemen-injured-in-stone-pelting-on-police-team-who-went-to-catch-liquor-in-bihta-six-attackers-arrested-127272479.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/05/076_1588635948.jpg
0 Response to "बिहटा में शराब पकड़ने गई पुलिस टीम पर पथराव तीन पुलिसकर्मी जख्मी, छह हमलावर गिरफ्तार"
Post a Comment