सड़क के किनारे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए लगाई जाएंगी दुकानें
04 May, 2020
Comment
सोशल डिस्टेंसिंग और लॉकडाउन नियम पालन कराने को लेकर प्रशासन और व्यापारियों के बीच में बैठक हुई। प्रखंड क्षेत्र के दोनबारी हाट पर आए दिन लॉकडाउन नियम व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो रहा था। इस बात को लेकर चेथरु महतो जनता कॉलेज के प्रांगण में बीडीओ प्रकाश कुमार, सीओ सतीश कुमार और थानाध्यक्ष संजय कुमार व व्यापारियों के बीच बैठक हुई। बैठक में मुख्य रूप से दोनबारी में प्रत्येक दिन लगने वाले गिलेशन तथा सप्ताह में दो दिन लगने वाले हाट पर लॉकडाउन नियम और सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के मुद्दे पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि सड़क के किनारे सोशल डिस्टेंसिंग के पालन करते हुए सभी व्यापारी दुकान लगाएंगे। प्रशासन रविवार दो बजे रात्रि से ही दोनबारी पहुंचकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए दुकान लगवाएं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/madhubani/news/shops-will-be-set-up-on-the-roadside-following-social-distancing-127272471.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/05/dbcl2731588588847mdb04_1588635833.jpg
0 Response to "सड़क के किनारे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए लगाई जाएंगी दुकानें"
Post a Comment