मजदूूरों को मजदूरी का भुगतान नहीं हाेने से केंद्रों पर खरीदी बंद
सोमवार से पिपरिया ब्लॉक के सभी समर्थन मूल्य गेहूं खरीदी केंद्रों पर गेहूं खरीदी का काम बंद हो गया है। तुलाई और भराई सहित अन्य कार्यों में लगे मजदूरों ने मजदूरी का भुगतान नहीं हाेने से काम बंद कर दिया है। मजदूरों का कहना है भूखे पेट काम नहीं किया जा सकता।
मजदूरों के प्रतिनिधि महेश मुकदम, रामभरोसे अहिरवार ने बताया कि खरीदी केंद्र प्रबंधकों सहित स्थानीय प्रशासन से हम लगातार मजदूरी का भुगतान करने की मांग कर रहे हैं। मजदूराें काे मजदूरी नहीं मिलने के कारण आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। विगत 15 अप्रैल से गेहूं खरीदी का काम शुरू हुआ है और किसी काे भी अब तक मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया है। रविवार को मजदूरों ने प्रशासन को ज्ञापन देकर सोमवार से मजदूरी न मिलने की दशा में काम बंद करने की बात कही गई थी। सोमवार को भी मजदूरी ना मिलने पर मजदूरों ने काम बंद कर दिया है। मजदूरों द्वारा काम बंद होने से गेहूं खरीदी केंद्रों पर सन्नाटा पसर गया है। सभी केंद्रों पर गेहूं के ढेर लगे हुए हैं और एसएमएस पाकर गेहूं बेचने आए किसानों को गेहूं खाली करने के लिए जगह नहीं मिल रही है। वहीं दूसरी तरफ एसडीएम मदन सिंह रघुवंशी ने कहा है कि मजदूरी के भुगतान की प्रक्रिया चल रही है। रविवार को बैंक अवकाश होने के कारण मजदूरों के खाते में राशि नहीं आ पाई। उम्मीद करते हैं जल्दी ही मजदूरों को उनका पैसा मिल जाएगा और गेहूं खरीदी का काम शुरू हो जाएगा। इसी मुद्दे पर कांग्रेस नेताओं ने भी चिंता जताते हुए कलेक्टर होशंगाबाद को पत्र भेजा है। कांग्रेस नेता दिलीप पालीवाल ने बताया ने कांग्रेसजनों ने मजदूरों को उनकी मजदूरी जल्दी दिए जाने की मांग की है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/piparia/news/majduras-closed-at-centers-due-to-non-payment-of-wages-127272488.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/05/59_1588636069.jpg
0 Response to "मजदूूरों को मजदूरी का भुगतान नहीं हाेने से केंद्रों पर खरीदी बंद"
Post a Comment