विधायक ने लिया जायजा, क्वारेंटाइन केन्द्र में न लाइट थी, न ही खाने-पीने की व्यवस्था
16 May, 2020
Comment
ठाकुरगंज के विधायक सह सचेतक विधानसभा नौशाद आलम ने गलगलिया भातगांव पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय भातगांव टू में बने क्वॉरेंटाइन सेंटर का शुक्रवार को जायजा लिया। इस दौरान प्राथमिक विद्यालय भातगांव टू में बनी अप्रवासी मजदूरों के लिए क्वारेंटाइन सेंटर की अव्यवस्था दिखी।
केन्द्र में न लाइट थी और न ही खाने पीने की व्यवस्था ही संतोषजनक थी। इसे देख विधायक ने वहां मौजूद कर्मी को फटकार लगाई। क्वारेंटाइन सेंटर पर नियुक्त कई कर्मी भी अपनी ड्यूटी पर तैनात नहीं थे। उसके बाद विधायक ने सभी मजदूरों को आश्वासन दिया कि जिले के आला अधिकारियों से बात कर आप लोगों के लिए समुचित व्यवस्था करवाउंगा। साथ ही जो सामान व सुविधाएं आप लोगों को मिलनी चाहिए नियमानुसार सभी सुविधाएं आपलोगों को मुहैया कराई जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/thakurganj/news/mla-took-stock-there-was-no-light-in-the-quarantine-center-nor-did-the-food-and-drink-system-127309969.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/17/
0 Response to "विधायक ने लिया जायजा, क्वारेंटाइन केन्द्र में न लाइट थी, न ही खाने-पीने की व्यवस्था"
Post a Comment