जांच के बाद 60 प्रवासियों को क्वारेंटाइन सेंटर से मिली छुट्टी
16 May, 2020
Comment
प्रखंड मुख्यालय स्थित आइसोलेशन सेंटर में दस दिनों के क्वारेंटाइन में रह रहे विभिन्न पंचायतों के करीब 60 प्रवासी मजदूरों को शनिवार को उनके घर भेज दिया गया। हालांकि अंचल प्रशासन द्वारा उन्हें घर वापसी के लिए किसी तरह का वाहन उपलब्ध नहीं कराया गया।
बावजूद घर पहुंच कर अपनों से अरसे बाद मिलने की व्यग्रता ने उनकी सभी तकलीफों को खुशी में तब्दील कर दिया था। इस बाबत सीओ उपेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि क्षेत्र के सोनवर्षा राज, देहद, काशनगर, बड़गांव सहित विभिन्न पंचायतों के करीब 60 मजदूरों को क्वारेंटाइन सेंटर में दस दिन बीते जाने तथा मेडिकल चेकअप में स्वस्थ पाए जाने के बाद अगले सात दिनों तक होम क्वारेंटाइन में रहने का निर्देश देते हुए घर भेज दिया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/saharsa/news/60-migrants-get-leave-from-quarantine-center-after-investigation-127309975.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/17/bye_1589672500.jpg
0 Response to "जांच के बाद 60 प्रवासियों को क्वारेंटाइन सेंटर से मिली छुट्टी"
Post a Comment