Popular Posts

सड़क पर खेल रही बच्ची को मकई खेत ले जाकर पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

सड़क पर खेल रही बच्ची को मकई खेत ले जाकर पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

थाना क्षेत्र के एक गांव में मकई खेत ले जाकर 10 वर्षीय बच्ची के साथ पड़ोस के ही एक लड़के के द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना के बाद पीड़िता को गंभीर स्थिति में पुलिस संरक्षण में बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेजा गया। घटना काे लेकर पुलिस ने रविवार की सुबह त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार पीड़िता के पिता शनिवार की शाम जदिया बाजार से घर पहुंचे तो बच्ची को घर में नहीं देखे। इसके बाद बच्ची की खोजबीन शुरू हुई। इसी क्रम में घर के बगल में मकई खेत में लड़की खून से लथपथ अवस्था में रोती मिली।
देर शाम पिता और मां ने अन्य सहयोगी के साथ बेटी को जदिया थाना लाया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह सड़क पर खेल रही थी। इसी बीच पड़ोस के ही 19 वर्षीय नीतीश कुमार ने हाथ पकड़ कर उसे मकई के खेत ले गया। इसके बाद युवक ने उसके साथ गलत काम किया। घटना के बाद युवक ने पीड़िता काे धमकी दी कि किसी को कहोगी तो जान से मार देंगे। पुलिस के द्वारा पीड़िता को सदर अस्पताल भेजा गया। जहां लड़की की स्थिति नाजुक बनी है। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि पिता के आवेदन पर केस दर्ज किया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/supaul/news/neighbor-raped-by-taking-a-girl-playing-on-the-road-to-corn-field-arrested-127268255.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/03/

0 Response to "सड़क पर खेल रही बच्ची को मकई खेत ले जाकर पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार"

Post a Comment