Popular Posts

भीमनगर के सेंटर में 198 प्रवासी मजदूरों के बीच राहत किट का किया गया वितरण

भीमनगर के सेंटर में 198 प्रवासी मजदूरों के बीच राहत किट का किया गया वितरण

लोक भारती सेवा आश्रम बसन्तपुर और कासा दिल्ली ने संयुक्त रूप से बसन्तपुर प्रखंड के विसनपुर शिवराम, छातापुर प्रखंड के मधुबनी व भीमपुर पंचायत में बने क्वारेंटाइन में रह रहे 198 प्रवासी मजदूर परिवारों के बीच शनिवार को राहत किट का वितरण किया। किट वितरण के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का खास ख्याल रखा गया। लोक भारती सेवा आश्रम के सचिव पंचम नारायण सिंह ने बताया कि यह राहत कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव को लेकर सरकार के द्वारा लगाए गए लॉकडाउन में वैसे लोगों के बीच वितरण किया गया है जो आर्थिक रूप से तंगी में चल रहे थे और क्वारेंटाइन में थे।
किट में चावल, दाल, नमक, हल्दी, मसाला, तेल, सोयाबीन, डिटॉल साबुन, डिटॉल हैंड वाश, मास्क और ग्लब्स शामिल है। बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करें। इससे आप और समाज पूरी तरह सुरक्षित रहेंगे। श्री सिंह ने कोरोना वायरस के खिलाफ सामाजिक एक जुटता बनाए रखने की भी अपील की। किट वितरण के दौरान मुखिया, वार्ड सदस्य, पंचायत समिति सदस्य समेत समाज के बुद्धिजीवी मौजूद रहे। वहीं आश्रम के सहयोगी यदुनंदन प्रसाद, राजा विराट, मिथिलेश कुमार गुप्ता, दयानंद कुसियेत, लखन पासवान, दीप नारायण राम आदि थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
राहत सामग्री बांटते समाजसेवी व अन्य।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/supaul/news/distribution-of-relief-kits-among-198-migrant-laborers-at-bhimnagar-center-127268259.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/03/dbcl2721588499476photosup401_1588522674.jpg

0 Response to "भीमनगर के सेंटर में 198 प्रवासी मजदूरों के बीच राहत किट का किया गया वितरण"

Post a Comment