कोरोना का इलाज करने वाले डॉक्टरों ने बांटे अपने अनुभव
मंगलवार को जिले के डॉक्टरों ने कोरोना संक्रमितों के इलाज का अपना अनुभव साझा किया। समर्पण अस्पताल में आयोजित कॉन्फ्रेंस में डॉ. रमण कुमार, डॉ. रामप्रवेश प्रसाद, डॉ. रंजन कुमार, डॉ. कविता वर्णवाल शामिल थीं।इस दौरान डॉ. रमण ने बताया कि क्वींस हॉस्टल जमालपुर में मेरे अलावा डॉ. राम प्रवेश प्रसाद और डॉ. कुमार रंजन मरीजों के इलाज में थे।
विगत 20 दिनों के दौरान आइसोलेशन वार्ड में 6 वर्ष से 54 वर्ष तक के मरीजों का इलाज किया गया। इस इलाज के दौरान किसी भी मरीज को न तो कोई एंटीबायोटिक या हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन की दवा दी गयी। सभी मरीजों को इस दरम्यान सिर्फ तीन वक्त के संतुलित भोजन के साथ प्रत्येक दिन विटामिन-सी की एक गोली दी गयी तथा विशेष निगरानी रखी गयी।
मरीजों में किसी प्रकार की कोई परेशानी सामने नहीं आई तथा सभी मरीज धीरे-धीरे स्वस्थ्य होने लगे और इनकी रिपोर्ट भी निगेटिव आने लगी। फिर उन्हें छुट्टी दे दी गयी। डा. रमण ने अपने अनुभव के आधार पर लोगों से अपील किया कि कोरोना से डरें नहीं बल्कि सावधानी से इसका मुकाबला करें। मास्क, सैनिटाइजर, साबुन-पानी का प्रयोग करें।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/munger/news/doctors-who-treat-corona-shared-their-experiences-127320487.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/20/
0 Response to "कोरोना का इलाज करने वाले डॉक्टरों ने बांटे अपने अनुभव"
Post a Comment