Popular Posts

छिपकर रह रहे प्रवासियों को भेजा क्वारेंटाइन

छिपकर रह रहे प्रवासियों को भेजा क्वारेंटाइन

नगर निगम क्षेत्र के कर्बला में पिछले चार दिनों से छिप कर रहे मजदूर को ट्रेकिंग सेल के चिकित्सक एवं पुलिस कर्मियों ने जांच कर मंगलवार को सदर प्रखंड स्थित डायट भवन क्वारेंटाइन सेंटर भेज दिया गया। गाजियाबाद से आए मजदूर ने कहा कि वह 15 मई को ट्रेन के माध्यम से मुंगेर आया था। आने से पहले उसका चेकअप हुआ था।

लेकिन यहां क्वारेंटाइन सेंटर में रहने की वजह से वह रास्ते मे ही टर्बन से उतरकर रातों-रात अपने घर मे आ गए। इधर जब आस-पास के लोगों को उनके घर मे छुपकर रहने की सूचना मिली तो उनलोगों ने पुलिस और अधिकारियों को फोन किया। तब जाकर ट्रेकिंग सेल के द्वारा बाहर से आए मजदूर को खोजा गया और सदर प्रखंड स्थित क्वारेंटाइन सेंटर में भेजा गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/munger/news/quarantine-sent-to-migrants-living-in-hiding-127320496.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/20/

0 Response to "छिपकर रह रहे प्रवासियों को भेजा क्वारेंटाइन"

Post a Comment