बेगूसराय से अपह्त ड्राइवर स्कॉर्पियो सहित मिला, अंधेरे का फायदा उठा अपराधी फरार
समस्तीपुर से वापस धनबाद के झरिया लौट रहे एक ड्राइवर को बुधवार की दोपहर बेगूसराय के गोविंदपुर टोल प्लाजा इलाके से बाइक सवार अपराधियों ने अगवा कर लिया था।
उसे अरार ओपी क्षेत्र के एक मकई खेत से पुलिस ने बरामद कर लिया। इसी क्रम में पुलिस ने स्कॉर्पियो भी जब्त कर ली। हालांकि अंधेरे का लाभ उठाकर अपराधी मकई के खेत सेहोकर फरार हो गए।
ड्राइवर की माने तो अपराधियों की योजना उसे मारकर फेंक देने की थी। अरार ओपी में झरिया के नई दुनियां वार्ड- 37 निवासी ड्राइवर अमर राय ने बताया कि वह वहीं के विनोद स्वर्णकार की जेएच- 10 बी-वाई- 4661 नंबर की स्कॉर्पियो चलाता है। उनके एक मित्र को छोड़ने समस्तीपुर जिला गया था। बुधवार की दोपहर को वाहन मालिक के मित्र को उनके घर पर छोड़ने के बाद वह दोपहर लगभग डेढ़ बजे
वापस जा रहा था।
इसी क्रम में बेगूसराय के गोविंदपुर टोल प्लाजा से दो किलोमीटर आगे बढ़ने के बाद तीन बाइक पर गमछा से मुंह ढंके नौ अपराधियों ने ओवरटेक उसे कब्जे में ले लिया। इसके बाद अपराधी उसे गाड़ी में छिपाकर लेकर भागते रहे।
ग्रामीणों की सूचना पर स्काॅर्पियो हुई बरामद
ड्राइवर ने बताया कि रात के आठ बजे के आसपास अपराधी उसे लेकर एक नहर के समीप आए। यहां वे लोग गांजा आदि पीने के लिए रुके। इसी क्रम में उसका हाथ बांधने के साथ ही मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और सड़क किनारे के एक मकई खेत में ले जाकर रख दिया। चार अपराधी गांजा पीने लगे। जबकि एक गाड़ी में ही बैठा रहा। बुधवार की रात आठ बजे के आसपास जब नहर के पास एक गाड़ी को ग्रामीणों खड़ा देखा तो शक होने पर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस के आने पर अपराधी भाग गए। लेकिन रात में पुलिस को पूरी घटना का पता नहीं चल पाया। इस बीच सुबह में कुछ लोग मकई की खेत में शौच को गए तो ड्राइवर को देख। इसके बाद पुलिस उसे लेकर अरार ओपी आई। उदाकिशुनगंज के एसडीपीओ सीपी यादव व ओपी प्रभारी राजबली कुमार ने बताया कि पूछताछ कर ड्राइवर को पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है। गाड़ी मालिक विनोद स्वर्णकार को भी सूचना दी गई है। गाड़ी मालिक के आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/madhepura/news/begousarai-gets-kidnapped-driver-including-scorpio-criminal-escaped-from-darkness-127279335.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/07/dbcl27215888515047mad8_1588867934.jpg
0 Response to "बेगूसराय से अपह्त ड्राइवर स्कॉर्पियो सहित मिला, अंधेरे का फायदा उठा अपराधी फरार"
Post a Comment