Popular Posts

सीएम बोले- बाहर से आए बिहारियों की स्किल के आधार पर उद्योगों की स्थापना के लिए टास्क फोर्स बनेगी

सीएम बोले- बाहर से आए बिहारियों की स्किल के आधार पर उद्योगों की स्थापना के लिए टास्क फोर्स बनेगी

प्रवासी श्रमिकों की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए बिहार में उनकी स्किल क्षमता के हिसाब से नए उद्योगों की स्थापना की तैयारी है। नए उद्योगों की स्थापना की रूपरेखा और मौजूदा औद्योगिक नीति में सुधार की कार्य योजना तैयार करने के लिए टास्क फोर्स बनेगी। सोमवार को केंद्र द्वारा घोषित आर्थिक पैकेज को लेकर बिहार में हो रही तैयारियों की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने टास्क फोर्स के गठन का आदेश दिया। इसमें वित्त, उद्योग श्रम संसाधन, ऊर्जा, मत्स्य व पशु संसाधन और कृषि विभाग समेत अनेक विभागों के प्रधान सचिव सचिव शामिल होंगे।
सभी जिलों में श्रमिकों की हो रही है स्किल मैपिंग
मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार के बाहर से आ रहे श्रमिकों के लिए उनकी स्किल मैपिंग के अनुसार रोजगार सृजन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। नए उद्योग लगाने में सरकार मदद करेगी। राज्य में श्रमिकों के स्किल सर्वे के अनुरूप कौन से नए उद्योग लग सकते हैं, इसकी पूरी कार्ययोजना बननी चाहिए। नई निर्माण इकाईयों और औद्योगिक इकाइयों की स्थापना में राज्य सरकार उद्यमियों की हरसंभव सहायता करेगी।
विभाग ने तैयार किया पोर्टल
उद्योग विभाग ने एक पोर्टल तैयार किया है जिस पर उद्यमी अपना पूरा ब्योरा दे सकते हैं। कामगारों को उनकी जरूरत के हिसाब से काम उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी। सभी जिलों में प्रवासी श्रमिकों की स्किल मैपिंग हो रही है। अब तक 80 हजार से श्रमिकों की स्किल मैपिंग करके डाटा बैंक तैयार किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार के बाहर से आ रहे श्रमिकों के लिए उनकी स्किल मैपिंग के अनुसार रोजगार सृजन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/cm-said-task-force-will-be-formed-to-set-up-industries-based-on-the-skill-of-biharis-from-outside-127317076.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/19/orig_nitish-kumar-2_1589847806.jpg

0 Response to "सीएम बोले- बाहर से आए बिहारियों की स्किल के आधार पर उद्योगों की स्थापना के लिए टास्क फोर्स बनेगी"

Post a Comment