Popular Posts

प्रवासियों को खिलाने में सामाजिक दूरी का नहीं रख रहे ख्याल

प्रवासियों को खिलाने में सामाजिक दूरी का नहीं रख रहे ख्याल

प्रखंड मुख्यालय स्थित पब्लिक उच्च विद्यालय के मॉडल भवन में बने क्वारेंटाइन सेंटर पर पहुंचे प्रवासी मजदूरों, छात्रों व अन्य प्रवासी को दिए जा रहे सुविधा तथा खाने की व्यवस्था से असंतुष्ट दिखे। मालूम हो कि प्रखंड स्तरीय क्वारेंटाइन सेंटर में प्रदेश आये हुए प्रवासी लोगों को 14 दिनों तक रखने की सुविधा दी गई है लेकिन मॉडल भवन में बने क्वारेंटाइन सेंटर में रह रहे लोगों को खाने में तीनों टाइम एक ही चीज दिए जा रहे हैं। साथ ही यहां खाने के समय सामाजिक दूरी का भी पालन नहीं किया जा रहा है। जानकारी अनुसार इस क्वारेंटाइन सेंटर में नेपाल, जयपुर राज्यस्थान, दिल्ली, वेस्ट बंगाल, बनारस, गया तथा अन्य जगहों से आने वाले प्रवासियों की संख्या 20 हो गई है। क्वारेंटाइन सेंटर में रह रहे प्रवासी अनिल कुमार साह, राजू कुमार नायक, नरेश साह, संतोष कुमार, रोशन कुमार, मो मुर्तजा आदि लोगों ने बताया कि खाना के नाम पर पिछले तीन टाइम से चावल और आलू-परवल की सब्जी दिया जा रहा है। उसमें भी सब्जी कम पानी ज्यादा रहता है।
खाना देने वाला दोबारा नहीं लेकर आते सामग्री : खाना खिलाने वाला एक बार खाना देने आता है और बोलता है जितना लेना है ले लो अब दोबारा नहीं आएंगे। सुबह में 9 बजे सिर्फ चाय दिया जाता है। वहीं प्रवासी लोगों ने बताया कि इस सेंटर में सभी लोग हर एक समान को छूते है। जिसके लिए समय-समय पर हाथ धोने तथा हाथ में लगाने के लिए सेनेटाइजर उपलब्ध नहीं है। वहीं डाक्टरों के द्वारा क्वारेंटाइन सेंटर में पहुंचे मजदूरों के लिए इलाज के नाम पर खानापूर्ति की जाती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सेंटर में खाना दिखाते प्रवासी मजदूर।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/supaul/news/not-taking-care-of-social-distance-in-feeding-migrants-127268249.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/03/dbcl2721588509774photosup05_1588521498.jpg

0 Response to "प्रवासियों को खिलाने में सामाजिक दूरी का नहीं रख रहे ख्याल"

Post a Comment