Popular Posts

तीन साल में भी नहीं बन सकी नाली, बढ़ा आक्रोश

तीन साल में भी नहीं बन सकी नाली, बढ़ा आक्रोश

मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना की राशि उठाव के तीन साल बाद भी नाली निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका। प्रखंड के जिरवा मधैली पंचायत के वार्ड नंबर-9 के दल्लीगाछी गांव में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत पक्की नाली का निर्माण कार्य होना था। वार्ड सदस्य एवं वार्ड सचिव की मिलीभगत से पूर्व के जेई को विश्वास में रखकर नाली निर्माण मद की अधिकांश राशि का उठाव कर लिया गया, लेकिन कार्य पूरा नहीं हो सका।

ग्रामीणों ने बताया कि बिना पदाधिकारी को सूचित किए गुपचुप तरीके से नाली की ढलाई शुरू कर दी गई। कार्यस्थल पर न ही कोई प्राकलन राशि का बोर्ड लगा था और न ही तय मानक के अनुरूप कार्य किया जा रहा है। तीन नंबर ईंट, मिट्टी मिला बालू, घटिया किस्म की सीमेंट एवं आठ एमएम के मात्र चार छड़ का प्रयोग किया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि उक्त कार्य की जिम्मेदारी प्रखंड प्रमुख पति स्वयं निभा रहे हैं।

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन के अधिकारियों से स्थल निरीक्षण कर प्राक्कलन के अनुसार कार्य कराने कर मांग की है। जेई विपिन कुमार से पूछने पर उन्होंने बताया कि नाली ढलाई का मुझे कोई सूचना नहीं हैं। वहीं बीडीओ आशा कुमारी से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/madhepura/news/drain-could-not-be-made-even-in-three-years-increased-anger-127324072.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/21/

0 Response to "तीन साल में भी नहीं बन सकी नाली, बढ़ा आक्रोश"

Post a Comment