Popular Posts

ऑनलाइन ऑर्डर करें, डाकिया घर पहुंचाएंगे मुजफ्फरपुर की लीची, राज्य बागवानी मिशन का डाक विभाग से हुआ करार

ऑनलाइन ऑर्डर करें, डाकिया घर पहुंचाएंगे मुजफ्फरपुर की लीची, राज्य बागवानी मिशन का डाक विभाग से हुआ करार

(दिग्विजय कुमार)मुजफ्फरपुर की शाही लीची और भागलपुर का जर्दालु आम इस साल डाकिया आपके घर तक पहुंचाएंगे। बस आपकाे ऑनलाइन ऑर्डर देना है। लीची व आम की ऑनलाइन बुकिंग के लिए राज्य बागवानी मिशन का डाक विभाग से करार हुआ है।

बिहार के इन दाेनाें प्रमुख फलाें की ऑनलाइन बिक्री फाॅर्मर प्राेड्यूसर कंपनी डाक विभाग के माध्यम से करेगी। इसका ऑर्डर लेने के लिए पाेर्टल तैयार कर लिया गया है। इसकी बुकिंग वेबसाइट http://horticulture.bihar.gov.in के माध्यम से हाेगी। ऑर्डर मिलते ही 25 मई से शाही लीची व 1 जून से जर्दालु आम की घर-घर आपूर्ति शुरू हाे जाएगी। यह सुविधा भागलपुर, पटना व मुजफ्फरपुर के शहरी क्षेत्र के उपभाेक्ताओं काे ही मिलेगी।
आम की खरीदारी के लिए बाहरी व्यापारी नहीं पहुंचे
दरअसल, काेराेना लाॅकडाउन के कारण इस साल लीची तथा आम की खरीदारी के लिए बाहरी व्यापारी नहीं पहुंचे हैं। बिक्री नहीं हाेने से लीची व आम किसानाें में हताशा है। इसे लेकर पिछले दिनाें मुजफ्फरपुर डीएम की अध्यक्षता में टास्क फाेर्स की बैठक हुई थी। बैठक में लीची व्यापार काे लेकर कई अहम निर्णय लिए गए थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Order online, the postman will deliver the litchi of Muzaffarpur, the state horticulture mission is signed with the postal department


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/news/order-online-the-postman-will-deliver-the-litchi-of-muzaffarpur-the-state-horticulture-mission-is-signed-with-the-postal-department-127324147.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/21/orig__1590019615.jpg

0 Response to "ऑनलाइन ऑर्डर करें, डाकिया घर पहुंचाएंगे मुजफ्फरपुर की लीची, राज्य बागवानी मिशन का डाक विभाग से हुआ करार"

Post a Comment