प्रवासियों को उनके स्किल के हिसाब से दिया जाएगा काम
डीएम सुहर्ष भगत ने मंगलवार को तकनीकी पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। इसमें पदाधिकारियों को बताया कि क्वारेंटाइन कैंप में प्रवासी मजदूरों द्वारा तय सीमा बिताने के बाद तकनीकी विभागों द्वारा प्राथमिकता पर उनको काम देना सुनिश्चित करेंगे। सभी पंजीकृत प्रवासी को उनके स्किल के हिसाब से रोजगार देने का निर्देश दिया।
मजदूरों की कमी के कारण कोई भी काम बाधित नहीं हो, इस पर उन्होंने विशेष ध्यान देना अनिवार्य बताया। सभी तकनीकी विभाग के पदाधिकारी यह सुनिश्चित करें कि जो भी प्रवासी आए हैं, उनको निश्चित रूप से काम मिले। जैसे सड़क निर्माण, भवन निर्माण, सिंचाई जितने भी योजनाओं पर काम किया जा रहा है।
नल-जल योजना के कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त की।
उन्हें निर्देश दिया कि कार्य योजना तैयार कर बिंदुवार कार्यों का ससमय निष्पादन करें।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/banka/news/migrants-will-be-given-work-according-to-their-skills-127344363.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/27/dbcl2721590507623503_1590535916.jpg
0 Response to "प्रवासियों को उनके स्किल के हिसाब से दिया जाएगा काम"
Post a Comment