Popular Posts

43591 मजदूरों को मनरेगा से मिलेगा रोजगार

43591 मजदूरों को मनरेगा से मिलेगा रोजगार

लॉकडाउन के मद्देनजर बाहर से आए प्रवासी मजदूरों को क्वारेंटाइन कैंप में तय सीमा पूरा करने के बाद मनरेगा में काम करने के लिए योग्य होंगे। उप विकास आयुक्त (डीडीसी) ने बताया गया कि जिले में अब तक मनरेगा के तहत जाॅब कार्ड मांगने वाले कुल 4394 मजदूरों को नया जाॅब कार्ड जारी किया गया है।
जबकि 4056 मजदूरों को उनके परिवार के पूर्व में से बने जाॅब कार्ड में उनका नाम जोड़ दिया गया है। वर्तमान में अब तक कुल 2631 प्रवासी मजदूरों द्वारा मनरेगा अन्तर्गत रोजगार की मांग की गई है, जिन्हें रोजगार उपलब्ध करा दिया गया है। प्रवासी मजदूरों के अलावा अब तक कुल 43591 मजदूरों को मनरेगा अन्तर्गत रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। विभागीय निदेश के अनुसार मनरेगा अन्तर्गत कार्यरत मजदूरों की मजदूरी वित्तीय वर्ष 2020-21 से 194 रुपए कर दी गई है। पहले में यह मजदूरी 177 रुपए थी। मनरेगा अन्तर्गत जिले के 185 पंचायतों में कुल 969 कार्य क्षेत्र पर काम किया जा रहा है, जिसमें कुल 737 कार्य क्षेत्र जल-जीवन-हरियाली अन्तर्गत जल संरक्षण और संचयन योजना से संबंधित है। प्रत्येक कार्य क्षेत्र पर मजदूरों के लिए पीने की पानी, मास्क, हाथ धोने के लिए साबुन आदि की व्यवस्था की गई है।
प्रत्येक कार्य क्षेत्र पर जहां 25 से ज्यादा मजदूर कार्यरत हैं, वहां पर जीविका दीदी को मेट के रूप में लगाया जा रहा है। उपर्युक्त कार्यों को सरकार के नीतियों के अनुरूप किया जा रहा है, ताकि उसमें अधिक से अधिक प्रवासी मजदूरों को रोजगार मुहैया कराया जा सके।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रवासी को जॉब कार्ड देते अधिकारी।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/banka/news/43591-laborers-will-get-employment-from-mnrega-127344358.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/27/dbcl2721590508179504_1590535818.jpg

0 Response to "43591 मजदूरों को मनरेगा से मिलेगा रोजगार"

Post a Comment