पुलिस की ड्यूटी के साथ धर्म का पालन भी, पति की लंबी उम्र की कामना
22 May, 2020
Comment
कोरोना और लॉकडाउन के बीच शुक्रवार को महिलाओं ने पति की लंबी उम्र की कामना लिए वट सावित्री की पूजा पारंपरिक विधि-विधान के साथ की। इस दौरान जिला पुलिस की महिला सिपाहियों ने भी ड्यूटी के साथ-साथ पूजा किया।
तस्वीर में साड़ी में दिख रही चंदा झा मधुबनी की हैं, जबकि सलवार में नवादा की प्रियंका हैं। दोनों जिला पुलिस में महिला सिपाही हैं। इस समय कोरोना वॉरियर्स के रूप में अपनी ड्यूटी को अंजाम दे रही हैं।
लेकिन इसके साथ-साथ सनातन मान्यताओं के पालन में भी पीछे नहीं हट रही हैं। पुलिस लाइन स्थित बरगद वृक्ष के पास शुक्रवार को चंदा व प्रियंका के साथ-साथ कई अन्य महिलाओं ने भी पूजा की। इसके अलावा जिले भर में सुहागिन महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा कर पति की लंबी उम्र की कामना की।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/munger/news/following-the-duty-of-police-also-followed-religion-wishing-husbands-long-life-127330664.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/23/1_1590189170.jpg
0 Response to "पुलिस की ड्यूटी के साथ धर्म का पालन भी, पति की लंबी उम्र की कामना"
Post a Comment