घर में ही अदा की अलविदा जुमे की नमाज, ईद पर भी नियमों का करेंगे पालन
22 May, 2020
Comment
शुक्रवार को रमजान के आखिरी जुमे की नमाज के दौरान अकीदतमंदों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए घरों में ही अलविदा जुमे की नमाज अदा की। नमाज के दौरान रोजेदारों ने विश्वशांति के साथ काेरोना से बचाव की मन्नत मांगी। अकीदतमंदों ने कहा कि कोराेना हमारे सब्र का इम्तहान ले रहा है। लेकिन आखिरकार जीत हमारी ही होगी। हमें अब तक मस्जिदों में नमाज अदा करने की इजाजत नहीं मिली है।
लिहाजा उसका असर अलविदा की नमाज पर भी पड़ा है। देश की खातिर हम ईद की नमाज भी पूरी तरह से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अपने घरों पर ही अदा करेंगे। डॉ. पप्पू एजाज, पप्पू खान, मो. सदरुजम्मा ने कहा कि रमजान महीने में हर कोई ईश्वर या खुदा से दुआ मांग रहा है कि कोरोना जैसे महामारी से देश को बचाए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/munger/news/praying-goodbye-at-home-will-follow-rules-on-eid-too-127330675.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/23/orig_1_1590189242.jpg
0 Response to "घर में ही अदा की अलविदा जुमे की नमाज, ईद पर भी नियमों का करेंगे पालन"
Post a Comment