Popular Posts

खिड़की के रास्ते घुसकर पुलिस के घर चोरी

खिड़की के रास्ते घुसकर पुलिस के घर चोरी

लॉकडाउन में पुलिस की मुश्तैदी को ठेंगा दिखाते हुए नगर पंचायत के वार्ड 3 स्थित एक पुलिस अधिकारी के आवास में चोरों ने शुक्रवार की रात लाखों के समान पर हाथ साफ किया।
चोरों ने गृह संख्या एफ 67 में पूर्व में वीरपुर थाने में पदस्थापित रहे एएसआई रनंजय सिंह के आवास में खिड़की को तोड़कर घर के अंदर प्रवेश किया। जहां से बहुमूल्य सामानों के साथ-साथ एलईडी, बैट्री, इन्वर्टर समेत लाखों के मूल्य के सामान की चोरी की है। बता दें कि वर्तमान में दरभंगा सदर थाने में एसआई के रूप में रनंजय सिंह पदस्थापित हैं। चोरी की सूचना मिलते ही वीरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ता की। इस घटना से आहत स्थानीय लोगों का कहना है कि जब पुलिस का ही घर सुरक्षित नहीं है तो आमलोग भगवान भरोसे ही हैं। इस चोरी की घटना से स्थानीय लोग काफी डरे-सहमे हैं। मालूम हो कि बीते दिनों लॉकडाउन के दौरान ही वाहन जांच के क्रम में वीरपुर पुलिस ने कुमार चौक के पास हथियार सहित 5 लड़कों को स्कॉर्पियो के साथ गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार किए गए इन पांच लड़कों में दो लड़के नगर पंचायत के वार्ड 03 और वार्ड 05 के बताए गए थे। चोरी की घटना के बाद लोग डरे सहमे हैं और पुलिस के द्वारा रात्रि गस्ती किये जाने की गुहार लगा रहे हैं। वीरपुर थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
एसआई के घर में तोड़ा गया गोदरेज।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/supaul/news/theft-in-the-house-of-the-police-by-entering-through-the-window-127285438.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/09/orig_dbcl2721589025252photosup07_1589041312.jpg

0 Response to "खिड़की के रास्ते घुसकर पुलिस के घर चोरी"

Post a Comment