अब तक 497 संदिग्धों की कोरोना जांच में 450 की रिपोर्ट निगेटिव
प्रशासन की रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार तक जिले में एक भी कोरोना के संदिग्ध नहीं मिले हैं। फिलहाल जिले में ट्रेसिंग, ट्रैकिंग और टेस्टिंग का कार्य जारी है। जिला प्रशासन से प्राप्त जानकारी अनुसार अब तक कुल 497 संदिग्धाें की सैंपलिंग की गई है। जिनमें 450 रिपोर्ट निगेटिव आए हैं। शुक्रवार को 47 संदिग्धों की सैंपलिंग जांच हेतु डीएमसीएच दरभंगा भेजा गया है, जिसकी रिपोर्ट आना अभी बाकी हैं। सभी संदिग्धों को रिपोर्ट आने तक सदर अस्पताल के क्वारेंटाइन सेंटर में रखा गया है।
बीते दिनों से बाहर से आने वाले अप्रवासी मजदूरों की संख्या को देखते हुए सैंपलिंग कार्य में भी तेजी आई है। जिला प्रशासन द्वारा बाहर से आने वाले अब तक कुल 4986 लोगों का पंजीकरण किया गया है। सदर प्रखंड 315, किसनपुर 284, सरायगढ़ भपटियाही 257, पिपरा 155, त्रिवेणीगंज 257, छातापुर 702, राघोपुर 179, प्रतापगंज 154, बसंतपुर 2215, मरौना 347 व निर्मली में 121 हैं। बाहर से आने वाले सभी लोगों को जांचोपरांत उन्हें संबंधित प्रखंड मुख्यालय के क्वांरेटाइन सेंटर में 21 दिनों के लिए क्वाॅरेंटाइन किया जा रहा है। डीएम महेंद्र कुमार ने कहा है कि कोटा से आने वाले ऐसे छात्र जिनमें कोई लक्षण प्रकट नहीं हुए हैं, उन्हें होम क्वारेंटाइन में रखा जा सकता है। बशर्तें छात्रों को निर्धारित अवधि तक स्वेच्छा से सेल्फ आइसोलेशन का कराई से पालन करने का प्रपत्र जमा करना होगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/supaul/news/corona-investigation-of-497-suspects-so-far-450-reports-negative-127285436.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/09/
0 Response to "अब तक 497 संदिग्धों की कोरोना जांच में 450 की रिपोर्ट निगेटिव"
Post a Comment