मुंगेर विवि के ई-कंटेंट के व्यूअर्स संख्या पहुंची 60 हजार
बीते एक सप्ताह में मुंगेर विश्वविद्यालय के ई-कंटेंट के व्यूअर्स की संख्या लगभग 10 हजार बढ़कर 60 हजार के करीब पहुंच गई है। जिसमें 58.5 फीसदी पुरुष एवं 41.5 फीसदी महिला व्युअर्स हैं। पिछले सप्ताह की तुलना में लगभग 200 सब्सक्राइबर्स बढ़ने के साथ मुंगेर विवि के यूट्यूब चैनल के सब्सक्राइबर्स की संख्या बुधवार तक 2700 पहुंच गई है।
बुधवार को कुलपति डा. रंजीत कुमार वर्मा ने बताया कि सब्सक्राइबर्स की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। यह एक प्रकार से मुंगेर विवि के गुणवत्तापुर्ण ई-लर्निंग की बढ़ती लोकप्रियता का परिचायक है। खासकर ई-लर्निंग के मामले में मुंगेर विश्वविद्यालय राजभवन सचिवालय के विश्लेषण में भी सूबे के सभी विश्वविद्यालयों में एक दृष्टांतमूलक नजीर बन गया है।
उन्होंने बताया कि अपलोड किए गए वीडियो लेक्चर की संख्या भी पिछले सप्ताह के मुकाबले 160 के करीब बढ़कर 1060 तक पहुंच गई है। मुंगेर विश्वविद्यालय के ई-कंटेंट संयोजक डा. सूरज कोनार ने बुधवार को बताया कि गूगल ड्राइव पर 960 के करीब पीडीएफ एवं पीपीटी अपलोड हो चुके हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/munger/news/viewer-number-of-e-content-of-munger-university-reached-60-thousand-127324125.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/21/1_1590019412.jpg
0 Response to "मुंगेर विवि के ई-कंटेंट के व्यूअर्स संख्या पहुंची 60 हजार"
Post a Comment