टॉप-5 छात्रों से मिले डीएम, भविष्य संवारने के दिए टिप्स
डीएम सुहर्ष भगत ने मैट्रिक परीक्षा 2020 में जिले के टॉप-5 छात्रों से मुलाकात की और उन्हें बधाई दी। जिला पदाधिकारी बांका द्वारा एक-एक कर छात्रों से उनकी सफलता के बारे में जानकारी प्राप्त की। सर्वप्रथम आदित्य राज, पिता - रंजीत कुमार यादव, अवध विहारी पंडित उच्च विद्यालय, जिलेबियामोड़, बांका, कुल अंक-473, से उसकी सफलता के बारे में जानकारी प्राप्त की।
उसी प्रकार प्रभात कुमार, पिता प्रदीप यादव, प्लस टू हाई स्कूल, कटोरिया, कुल अंक-463, अंकित कुमार, पिता- सदानंद शर्मा, प्लस टू उच्च विद्यालय खेसर, कुल अंक-466, श्रीकांत कुमार, पिता स्वर्गीय शालीग्राम दास, राज्य संपोषित उच्च विद्यालय पंजवारा, कुल अंक-459, बादल कुमार, पिता- कुन्दन कुमार सहा, उच्च विद्यालय पंजवारा कुल अंक-464 से मुलाकात कर उन्हें बेहतर करने को लेकर टिप्स दिए। सभी से बारी-बारी से उनके सफलता के बारे में जानकारी प्राप्त की।
जिला पदाधिकारी, बांका के द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी, बांका को निर्देश दिया गया कि सभी बच्चों को डिग्री प्राप्त शिक्षकों से उनके आगे के पढ़ाई के बारे में जानकारी दें ताकि बच्चों को उनके आगे के भविष्य के बारे में सही-सही मार्ग चुनने का अवसर मिल सकें। जिला शिक्षा पदाधिकारी, बांका के द्वारा बताया गया कि बांका जिला में उन्नयन क्लास के द्वारा वार्षिक परीक्षा 2020 की तैयारी के लिए 40-50 विद्यार्थियों को नियमित दिन में 4 से 5 घंटों तक अनुभवी शिक्षकों के द्वारा तैयारी कराया जाता था तथा सभी विद्यार्थियों का नियमित टेस्ट भी 3 घंटे का लिया जाता था। जिला पदाधिकारी, बांका के द्वारा बताया गया कि बांका में जल्द से जल्द इन सभी बच्चों के लिए क्रैश कोर्स के द्वारा प्लस टू की पढ़ाई आरंभ करें ताकि विद्यार्थी को और आगे अच्छी तरह से पढ़ाई का मौका मिल सके।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/banka/news/dm-met-top-5-students-tips-given-for-future-grooming-127347957.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/28/011_1590622531.jpg
0 Response to "टॉप-5 छात्रों से मिले डीएम, भविष्य संवारने के दिए टिप्स"
Post a Comment