खोखा क्लस्टर में मिलेगी शहर जैसी सुविधाएं, 24 घंटे जलापूर्ति और स्किल डवलपमेंट सेंटर भी हाेगा
डॉ. श्यामा प्रसाद रुर्बन मिशन के तहत चयनित श्रीनगर प्रखंड के खोखा क्लस्टर में योजनाओं का क्रियान्वयन जल्द शुरू होगा। मिशन के तहत पंचायतों के क्लस्टर में शहरी क्षेत्र जैसी सुविधा को पहुंचाने के लिए 24 घंटे जलापूर्ति सेवा, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, स्ट्रीट लाइट, पब्लिक ट्रांसपोर्टेशन, स्किल डवलपमेंट सेंटर जैसी सुविधाओं से लैस किया जाएगा।
मंगलवार को डीएम राहुल कुमार की अध्यक्षता में डॉ. श्यामा प्रसाद रुर्बन मिशन के तहत चयनित श्रीनगर प्रखंड के खोखा क्लस्टर में योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान डीएम ने बताया कि ग्रामीण इलाकों में शहरी क्षेत्र जैसी सुविधा उपलब्ध करवाने को लेकर तीन-चार पंचायत को जोड़कर क्लस्टर का निर्माण करवाया जा रहा है।
इन क्षत्रों में 24 घंटे शुद्ध पेयजल आपूर्ति को लेकर पीएचईडी को अधिकृत किया गया है। क्लस्टर में सैनिटेशन, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, स्ट्रीट लाइट, पब्लिक ट्रांसपोर्टेशन, स्किल डवलपमेंट सेंटर का निर्माण करवाया जाना है।
बैठक के दौरान, उच्च विद्यालय के लिए 75 अतिरिक्त वर्ग, निर्माण, 20 शौचालय निर्माण, 800 बैंच डेस्क, 20 कम्प्यूटर, नैपकिन वेंडिंग मशीन के साथ-साथ क्लस्टर में मनरेगा भवन, मनरेगा पार्क, पंचायत सरकार भवन के निर्माण को भी मंजूरी दी गई।
बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त मनोज कुमार, सिविल सर्जन, अपर समाहर्ता, नगर आयुक्त, डीपीएम जीविका, श्रीनगर बीडीओ, खोखा उत्तर पंचायत की मुखिया गीता देवी, खोखा दक्षिण पंचायत की मुखिया रिंकी देवी, चनका पंचायत की मुखिया मनीषा देवी खुट्टी धुनैली पंचायत की मुखिया अल्पना देवी के आलावा अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/purnia/news/facilities-like-city-24-hour-water-supply-and-skill-development-center-will-also-be-available-in-khokha-cluster-127320565.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/20/2_1589933226.jpg
0 Response to "खोखा क्लस्टर में मिलेगी शहर जैसी सुविधाएं, 24 घंटे जलापूर्ति और स्किल डवलपमेंट सेंटर भी हाेगा"
Post a Comment