Popular Posts

अब बेतिया में ही कोरोना से ग्रसित लोगों की होगी जांच, 24 घंटे में मिलेगी रिपोर्ट

अब बेतिया में ही कोरोना से ग्रसित लोगों की होगी जांच, 24 घंटे में मिलेगी रिपोर्ट

गवर्नमेंट मेडिकल काॅलेज में कोरोना की जांच की व्यवस्था बहाल हो गई है। पहले दिन सोमवार को कुल 4 सैंपल जांच किए गए। चारों रिपोर्ट निगेटिव आई है। फिलहाल वैसे ही मरीजों की जांच की जाएगी जिनमें संक्रमण के प्रारंभिक लक्षण पाए जाऐंगे। शीघ्र ही यह सुविधा आम अवाम के लिए शुरू कर दी जाएगी। प्रतिदिन 20 से 25 रोगियों की जांच की जा सकती है जिसका रिपोर्ट जांच के बाद 24 घंटे में मिल जाएगा। ट्रूनेट मशीन द्वारा जांच की जा रही है। इस मशीन को पटना स्वास्थ विभाग की ओर से भेजा गया है जिसको विशेषज्ञ की टीम के द्वारा इंस्टॉल किया गया है। जानकारों के अनुसार जांच करने की इस सुविधा से जिले के लोगेां ने राहत की सांस ली है। जिन चार रोगियों की आज जांच की गयी वे सभी जीएमसीएच के आइसोलेशन वार्ड में पहले से भर्ती थे। मशीन आ जाने से जांच की रफ्तार में भी बढ़ोतरी होगी। स्थानीय लोगों को राहत मिलेगी। बता दें कि जिले में कोरोना के जांच की व्यवस्था नहीं होने से सैंपल शुरुआत के दिनों में पटना भेजे जाता था। एसकेएमसीएच में जांच की सुविधा बहाल होने पर जांच के लिए सैंपल मुजफ्फरपुर भेजा जाने लगा। फिलहाल जिले से कलेक्ट सैंपल जांच के लिए मुजफ्फरपुर जाता है। लेकिन अब इस पर विराम लगेगा। अधिकांश सैंपल की जांच जिले में ही संभव हो पाएगी।
इधर, जिले को मिलेगी पांच डायलिसिस सेंटर की सौगात
बेतिया|
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत लोक निजी साझेदारी के अंतर्गत जिला को पांच डायलिसिस सेंटर की सौगात स्वास्थ्य विभाग द्वारा दिया जाएगा। जिसको लेकर राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक ने जिला के सिविल सर्जन को निर्देश देते हुए कहा है कि नेफ्रोकेयर हेल्थ सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड हैदराबाद एवं अपोलो डायलिसिस प्राइवेट लिमिटेड के साथ करार किया गया है जिसके द्वारा जिले में पांच जगहों पर डायलिसिस सेंटर की स्थापना करनी है। जिसके लिए कार्यपालक निदेशक मनोज कुमार एवं सहायक निदेशक मदन लाल गुप्ता ने निर्देश दिया है। सेंटर की स्थापना के लिए जगह चिन्हित कर इन कंपनियों को उपलब्ध कराई जाएगी ताकि वहां के लोगों को डायलिसिस की सुविधा बहाल की जा सके।

मशीन से जांच शुरू कर दी गई। इसके लिए विभागीय नियमों का पालन किया जा रहा है।
-डॉ. विनोद प्रसाद, प्राचार्य, गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मरीजों की जांच के लिए चालू हुआ ट्रुनेट मशीन।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/bettiah/news/now-people-suffering-from-corona-will-be-investigated-in-bettiah-itself-report-will-be-received-in-24-hours-127318241.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/19/dbcl2731589886047bet-26_1589906317.jpg

0 Response to "अब बेतिया में ही कोरोना से ग्रसित लोगों की होगी जांच, 24 घंटे में मिलेगी रिपोर्ट"

Post a Comment