सदर अस्पताल परिसर में तंबाकू खाकर थूकने पर 12 लाेगाें से वसूला गया जुर्माना
08 May, 2020
Comment
सीतामढ़ी को तंबाकूमुक्त मॉडल जिला बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार कार्य कर रहा है। लेकिन, फिर भी कुछ लाेग तंबाकू का सेवन कर जहां-तहां थूक रहे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार काे तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के नोडल पदाधिकारी डॉ. सुनिल कुमार सिन्हा ने सघन अभियान चलाकर सदर अस्पताल परिसर में तंबाकू खाकर जहां-तहां थूक रहे एक दर्जन से अधिक लाेगाें से जुर्माना वसूला। साथ ही दूसरी बार तंबाकू खाते हुए पकड़े जाने पर जेल भेजने की हिदायत दी गई। श्री सिन्हा ने बताया कि लाेगाें काे जागरूक करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर शहर में विभिन्न स्थानाें पर पाेस्टर व बैनर लगाए गए हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/sitamarhi/news/penalty-recovered-from-12-lenges-for-spitting-after-eating-tobacco-in-sadar-hospital-premises-127283949.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/09/orig_dbcl2731588939523sita22_1588982108.jpg
0 Response to "सदर अस्पताल परिसर में तंबाकू खाकर थूकने पर 12 लाेगाें से वसूला गया जुर्माना"
Post a Comment