Popular Posts

समाजसेवियों ने 11 किन्नरों को दिया 15 दिनों का राशन

समाजसेवियों ने 11 किन्नरों को दिया 15 दिनों का राशन

बाघा में मैं बेगूसराय का बेटा हूं सामाजिक अभियान के तहत शहर के 11 किन्नर के बीच राशन का वितरण किया गया। लॉकडाउन की वजह से रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और मॉल बंद होने से किन्नरों के सामने भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। मैं बेगूसराय का बेटा हूं अभियान के रजनीकांत पाठक और भूमिपाल राय ने 11 किन्नरों के बीच 15 दिनों के लिए 5 केजी आटा, 5 केजी चावल समेत अन्य राशन की सामग्री का वितरण किया।

साथ ही कोरोना से बचाव के लिए किन्नरों को गमछा, मास्क और सैनिटाइजर भी दिया। सामग्री वितरण के दौरान किन्नरों ने लॉकडाउन और जागरूकता पर गीत गाकर पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार की जमकर तारीफ की। संस्था के रजनीकांत पाठक और जिलाध्यक्ष भूमिपाल राय ने कहा कि लॉकडाउन में लगातार राशन वितरण का कार्य किया जा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Social workers gave ration for 15 days to 11 eunuchs


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/begusarai/news/social-workers-gave-ration-for-15-days-to-11-eunuchs-127286954.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/10/47_1589061778.jpg

0 Response to "समाजसेवियों ने 11 किन्नरों को दिया 15 दिनों का राशन"

Post a Comment