Popular Posts

क्वारान्टीन सेंटर में रह रहे प्रवासियों की हुई जांच, 6 लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा

क्वारान्टीन सेंटर में रह रहे प्रवासियों की हुई जांच, 6 लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा

वीरपुर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय पकड़ी मुनीचक में कोरोना वायरस महामारी को ले बनाये गये क्वारान्टीन सेंटर में रह रहे लोगों के स्वास्थ्य की जांच शनिवार को वीरपुर पीएचसी के डॉक्टरों द्वारा की गयी। स्वास्थ्य की जांच पीएचसी प्रभारी डॉ सुशील कुमार गोयनका, डॉ हादी फारुक व डॉ शीतल प्रसाद द्वारा किया गया। इस दौरान बाहर से आये व्यक्तियों का रजिस्ट्रेशन भी किया गया।

साथ ही विभिन्न राज्यों से आये लोगों का ट्रेवल हिस्ट्री लिया गया व उनकी सूची बनायी गयी। सीओ नवीन कुमार चौधरी ने बताया कि वर्तमान में कुल 68 लोग प्रखंड के तीन क्वारान्टीन सेंटर पर रह रहे हैं। जिसमें कई लोग दूसरे प्रदेशों में रहकर मजदूरी करते थे। इसमें से 6 व्यक्ति का सैम्पल जांच हेतु भेजा गया। मौके पर बीडीओ अखिलेश कुमार, हेल्थ मैनेजर आनंद ईश्वर आदि उपस्थित थे।
खोदावन्दपुर में आठ लोगों को किया गया क्वारान्टीन
खोदावन्दपुर मेंपश्चिम बंगाल के हुगली सहित अन्य शहरों से घर आये कुल आठ प्रवासियों को खोदावन्दपुर प्रशासन ने शनिवार को 21 दिनों के लिए क्वारान्टीन कराया गया है। बीडीओ अनुरंजन कुमार ने बताया कि प्रखंड के मेघौल पंचायत से एक, फफौत पंचायत के तारा गांव में दो, दौलतपुर पंचायत से पांच, अप्रवासी अपने-अपने संसाधनों से जैसे तैसे घर पहुंचे थे। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने प्रखंड प्रशासन को दिया। सूचना मिलते ही इन लोगो का पहले मेडिकल चेकअप कराया गया। फिर तारा बरियारपुर मध्य विद्यालय स्थित क्वारान्टीन सेंटर पर सभी को क्वारान्टीन कर दिया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Investigation of migrants living in quarantine center, sample of 6 people sent for investigation


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/virpur/news/investigation-of-migrants-living-in-quarantine-center-sample-of-6-people-sent-for-investigation-127286946.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/10/46_1589061708.jpg

0 Response to "क्वारान्टीन सेंटर में रह रहे प्रवासियों की हुई जांच, 6 लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा"

Post a Comment