Popular Posts

ये सुनते ही कि रिपाेर्ट निगेटिव आई है...सब झूम उठे हम जंग जीत गए, थैंक्स डाॅक्टर्स...जीवन हुअा मंगलमय

ये सुनते ही कि रिपाेर्ट निगेटिव आई है...सब झूम उठे हम जंग जीत गए, थैंक्स डाॅक्टर्स...जीवन हुअा मंगलमय


वर्ल्ड हेल्थ डे पर मंगलवार काे मायागंज अस्पताल में भर्ती काेराेना पाॅजिटिव छह मरीजाें के जीवन में मंगल लेकर अाया। जब इसकी खबर उनलाेगाें काे दी गई कि रिपाेर्ट निगेटिव है। अापलाेगाें काे काेराेना नहीं है...यह सुनते ही वे लाेग खुशी से झूम उठे। कहा-हमलाेगाें ने जंग जीत ली है। इसके साथ ही वहां के डाॅक्टर व नर्स व मेडिकल स्टाॅफ का धन्यवाद किया। कहा-जीवन मंगलमय हाे गया...। मेडिकल काॅलेज अस्पताल के अाइसाेलेशन वार्ड से काेराेना की बीमारी से जंग जीतकर बाहर निकले सभी छह मरीजाें ने कहा कि मायागंज अस्पताल ने हमलाेगाें काे एक नई जिंदगी दी है। सबसे पहले मुंगेर के दाे मरीजाे में एक महिला व एक बच्चे काे छुट्टी देने के दाैरान डाॅक्टराें व कर्मियाें ने ताली बजा अाैर हाथ जाेड़ कर स्वागत किया। इसके बाद महिला ने भी डाॅक्टराें से थैंक्स कहा अाैर बाेली कि हमें ताे पता ही नहीं चला कि हम अस्पताल में भर्ती हैं। जैसे ही बाकी चार काेराेना पाॅजीटिव मरीजाें की रिपाेर्ट निगेटिव अाई, यहां माैजूद नर्साें व डाॅक्टराें के चेहरे खुशी से खिल उठे। वहीं जब मरीजाें के कमरे का ताला खुला ताे मरीजाें ने भी पूछा-क्या अाज हमलाेगाें काे छुट्टी मिल जाएगी? जब उन्हें बताया गया कि अापके लिए खुशखबरी है, अाप सभी की रिपाेर्ट निगेटिव अाई है। कहा- हम जंग जीत गए अाैर सभी खुशी से झूम उठे।

पाॅजिटिव दाेस्ताें काे कर दिया अागाह, ताकि संक्रमण अागे न बढ़े

विवेकानंद कुमार, पीड़ित लैब टेक्नीशियन

मुंगेर के निजी अस्पताल में लैब टेक्नीशियन हूं। मरीज काे पटना ले जाने वाले अाईसीयू टेक्नीशियन टुनटुन के संपर्क में अा गया था। माेहम्मद सैफ काे स्काॅर्पियाे में जाकर चेक किया था। जैसे ही हमें पता लगा कि हमारे चार दाेस्त पाॅजीटिव हाे गए हैं, सबको जांच कराने को कहा।

पाॅजिटिव मरीज के पास ट्राॅली लेकर खड़ा था, हाे गया संक्रमित

अकीब, पीड़ित ट्राॅलीमैन

विश्वास ही नहीं हाे रहा है कि नई जिंदगी मिल चुकी है। मैं काेराेना पाॅजिटिव मरीज के सामने ट्राली लेकर खड़ा था। बस संक्रमित हाे गया। किसी काे नहीं पता कि संक्रमण कहां है। इसलिए लाॅकडाउन का उल्लंघन न करें। काेराेना की जंग हिम्मत अाैर नियमाें के पालन करने से ही जीत सकते हैं।

काेई दूसरा संक्रमित न हाे इसलिए क्वारेंटाइन में गया, जांच कराई

टुनटुन कुमार, पीड़ित अाईसीयू टेक्नीशियन

मेरे चलते काेई दूसरा ग्रसित नहीं हाे, इसलिए खुद पहल कर जांच करायी। मैं सैफ काे पटना एंबुलेंस से लेकर गया था। उसकी माैत के बाद पता चला कि वह काेराेना पाॅजिटिव था। फिर एनएमसीएच गया वहां स्क्रीनिंग कर छाेड़ दिया गया। लेकिन चार दाेस्त क्वारेंटाइन हाे गए।

मरीज को एंबुलेंस से पटना लेकर गया था इसलिए हो गया संक्रमण

नासिर, पीड़ित एंबुलेंस ड्राइवर

काेराेना पाॅजीटिव मरीज काे लेकर एंबुलेंस से पटना गए थे। एक दिन बाद पता चला कि वह पाॅजीटिव था। इसके बाद अस्पताल में ही एक कमरे में खुद काे अाइसाेलेट कर लिया। फिर जांच से पता चला कि मैं भी संक्रमित हो गया।

रिश्तेदार की कोरोना से मौत के बाद जांच हुई तो रिपोर्ट पाॅजिटिव आई

रेशमा बेगम, मरीज

मुझे अहसास ही नहीं हुअा कि काेराेना भी काेई बीमारी है। सर्दी-खांसी ताे हर साल हाेता था। इस बार भी हुअा। मेरे पड़ाेस में एक नजदीकी रिश्तेदार के एक सदस्य की काेराेना से माैत के बाद घर के सभी सदस्याें की जांच हुई ताे मेरी रिपाेर्ट पाॅजिटिव अा गई।

बीमार पड़ाेसी की एंबुलेंस में घर के बाहर खेलते समय घुस गया था

माेहम्मद कैफ, मरीज

मैं घर पर खेलते समय एंबुलेंस में घुस गया था। जिससे मुझे संक्रमण हाे गया। कतर से अाए मेरे पड़ाेसी माे. सैफ बीमार पड़ गए थे। उस समय किसी काे नहीं मालूम था कि उन्हें काेराेना हाे गया था। यह किसी के साथ भी हाे सकता है। इसलिए सभी लाेगाें काे सावधानी रखनी चाहिए।

टीम ने की तपस्या, मरीजाें ने भी दिखाया साहस

डाॅ. अारसी मंडल

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर अस्पताल की बड़ी कामयाबी

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर मायागंज अस्पताल की यह बड़ी कामयाबी है। यह सभी डाॅक्टराें, मेडिकल व कर्मचारियाें की टीम भावना का कमाल है।
डाॅ. अारसी मंडल, अस्पताल अधीक्षक

हमें गर्व है : मायागंज अस्पताल के करीब 125 डॉक्टर, नर्स और चिकित्साकर्मियों का जो कोरोना को हराने के लिए 24 घंटे डटे हैं।

सुबह से शाम तक पहली बार मायागंज अस्पताल के अाइसाेलेशन वार्ड में तालियाें की गड़गड़ाहट अाैर खुशियाें भरा रहा माहाैल


डाॅ. पीबी मिश्रा

इन 6 मामलों से जानिए कि सोशल डिस्टेंसिंग न किया तो आए चपेट में... इसलिए इन दिनों दूरी जरूरी

डाॅ. विनय कुमार

ये हैं कोरोना को हरानेवाले हमारे वाॅरियर्स : इन्हें सलाम

वर्ल्ड हेल्थ डे पर बड़ी कामयाबी दिलानेवाले इन चिकित्साकर्मियों से मिलिए


काेराेना पाॅजिटिव मरीजाें के इलाज में डटे डाॅक्टराें की इच्छाशक्ति की जीत है कि सब छह पाॅजिटिव मरीज का इलाज करने के बाद रिपाेर्ट निगेटिव अाई अाैर सब स्वस्थ हाेकर मंगलवार काे वापस हर चले गए। अाइसाेलेशन वार्ड के नाेडल अफसर डाॅ. हेमशंकर शर्मा ने बताया कि हमने सभी डाॅक्टराें, नर्सिंग स्टाफ, वार्ड ब्वाॅय से लेकर स्वीपर व तमाम कर्मियाें के सहयाेग से यह पहली जंग जीती है। मेडिसीन विभाग के एचअाेडी डाॅ. विनय कुमार ने कहा कि मरीज के स्वस्थ्य हाेने पर खुशी हमलाेगाें काे मिलती है। डाॅ. राजकमल चाैधरी, डाॅ. राजीव सिन्हा व डाॅ. अजय सिंह ने कहा कि वैसे ताे अाइसाेलेशन वार्ड में स्क्रीनिंग के दाैरान मरीजाें से दूरी बनाकर ही रहना पड़ता था पर यह सफर बहुत ही कठिन था।

ये हैं हीराे : हाॅस्पिटल मैनेजर सुनील गुप्ता, हेल्थ मैनेजर अभिषेक कुमार, राेशन कुमार, अाभा कुमारी, साैरभ कुमार, ब्रजेश कुमार, माेहम्मद इरफान, सन्नी कुमार, अाइसाेलेशन वार्ड की इंचार्ज नर्स सुलाेचना कुमारी, पुष्पा कुमारी, भाेजन पहुंचाने वाला बबलू गुप्ता, दीपक कुमार, सफाई में अरुण कुमार, अमर कुमार, संजीव कुमार समेत अन्य नर्सिंग अाैर बाकी विभागाें के स्टाफ ने मरीज काे स्वस्थ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


डाॅ.केके सिन्हा

डाॅ. हेमशंकर शर्मा

डाॅ. ओबेद अली



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/bihar/bhagalpur/news/hearing-that-the-report-has-come-negative-we-all-won-i-won-the-war-thank-you-doctors-happy-life-064030-6989400.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/04/08/

0 Response to "ये सुनते ही कि रिपाेर्ट निगेटिव आई है...सब झूम उठे हम जंग जीत गए, थैंक्स डाॅक्टर्स...जीवन हुअा मंगलमय"

Post a Comment