पीएचईडी ने गांव के मजदूरों से हर घर नल का जल योजना का काम कराने का दिया आदेश
07 April, 2020
Comment
पंजाब व हरियाणा से गेहूं की कटनी के लिए कंबाइंड हार्वेस्टर के चालक व तकनीशियन को बिहार लाने के लिए यहां के किसानों को 750 से अधिक अंतरराज्यीय कर्फ्यू पास जारी किया गया है। यह जानकारी देते हुए उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने बताया कि कृषि रसायन, बीज व कृषि यंत्रों के आपूर्तिकर्ता व विक्रेताओं को भी लॉकडाउन से मुक्त रखा गया है। बिहार सरकार ने पहले ही कृषि कार्यों को लॉकडाउन से मुक्त रखते हुए कई दिशा-निर्देश व एहतियात बरतने की एडवाइजरी जारी की थी। मगर सभी जगह सूचना नहीं पहुंचने के कारण खाद-बीज, कृषि उपकरण, ट्रैक्टर वर्कशाॅप आदि की सभी दुकानें व प्रतिष्ठान पूरी तरह से खोले नहीं रखे गए हैं। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे कृषि रसायन, बीज, कृषि यंत्रों, मिल्क बूथ, डेयरी उत्पाद, पशु-पक्षी के आहार आदि के परिवहन व बिक्री को सुगम बनाएं ताकि किसी को परेशानी नहीं हो।
मोदी ने कहा कि पहले पंजाब व हरियाणा से गेहूं की कटनी के दौरान वहां के चालक व तकनीशियन स्वयं कंबाइड हार्वेस्टर लेकर आते थे। गत दिनों सरकार से प्राप्त अनुदान से बिहार के किसानों ने बड़ी संख्या में कंबाइंड हार्वेस्टर खरीद लिए, मगर यहां उसके चालक व तकनीशियन का अभाव है। ऐसे में निर्बाध कटनी के लिए सरकार ने यहां के किसानों को अंतरराज्यीय कर्फ्यू पास निर्गत किया है।
मछलीपालकों का वाट्सएप ग्रुप बना समस्या को करें हल
पटना|मछलीपालक किसानों का वाट्सएप ग्रुप बनाकर समस्याओं का समाधान करने का निर्देश जिला मत्स्य पदाधिकारियों को दिया गया है। मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने जिला मत्स्य पदाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर कई निर्देश दिए। मछली पालकों की समस्या का समाधान करने के लिए हर स्तर पर अधिकारियों को सजग रहने के लिए कहा गया। बताया- कृषि और पशुपालन संबंधी कार्यों को लॉकडाउन से अलग रखा गया है।
कृषि से संबंधित मई तक की योजनाओं को मिलेगी मंजूरी
पॉलिटिकल रिपोर्टर|पटना
कृषि मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि 2020-21 की कृषि योजनाओं को मई तक स्वीकृत करा ली जाएगी। मंगलवार को कृषि मंत्री ने कृषि निदेशालय, उद्यान निदेशालय, भूमि संरक्षण, बिहार राज्य बीज निगम बामेती के अधिकारियों के साथ दूरभाष पर योजनाओं की समीक्षा की। उन्हाेंने कहा कि इस साल 2395.08 करोड़ कृषि विभाग को आवंटित किए गए है। 2019-20 खरीफ फसल नुकसान के लिए किसानों को 639 करोड़ इनपुट अनुदान वितरित किए गए।
फरवरी व मार्च में ओलावृष्टि व अतिवृष्टि से रवि फसल नुकसान की भरपाई के लिए इनपुट अनुदान देने की प्रक्रिया जल्द शुरू कर दी गई है। किसानों से इनपुट अनुदान के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं। अब तक 23 जिलों के 3 लाख से अधिक किसानों ने आवेदन दिए हैं।
बाल संरक्षण आयोग के सदस्यों की नियुक्ति में होगा अभी और विलंब
पटना|कोरोना संकट के कारण बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग में सदस्यों की नियुक्ति में और देरी होगी। राज्य सरकार ने छह सदस्यों के नियुक्ति के लिए आवेदन लेने की तारीख 25 अप्रैल तक बढ़ा दी है। इन पदों के लिए 10 अप्रैल तक आवेदन लिया जाना था। लेकिन कोरोना के कारण लॉकडाउन को देखते हुए समाज कल्याण विभाग ने आवेदन की तारीख आगे बढ़ा दी है। इन छह सदस्यों का कार्यकाल आठ मई को समाप्त हो रहा है। समाज कल्याण निदेशक राजकुमार ने बताया कि काेराेना के कारण राज्य में लॉकडाउन काे देखते हुए आवेदन का तारीख बढ़ायी गयी है।
बिहार में नहीं हो रही समुचित जांच
पटना|नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में अबतक प्रति दस लाख की आबादी पर सिर्फ 28 लोगों की जांच हो रही है। देश में इतनी आबादी पर औसतन 73 लोगों की जांच हो रही है। विश्व स्वास्थ्य संगठन, आईसीएमआर जैसे संगठन अधिकाधिक लोगों की जांच करने को कह रहे हैं लेकिन बिहार में इस पर अमल नहीं हो रहा है।
कांग्रेस ने कहा- अस्पतालों की स्थिति मुनासिब नहीं : कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा ने कहा कि अस्पतालों की स्थिति ठीक नहीं है। कोरोना के रोकथाम व बचाव के लिए जरूरी संसाधनों की कमी है। केंद्र सरकार बिहार पर खास ध्यान दे।
लालू परिवार ने कोरोना से बचाव के बताए 3 उपाय
पटना|लालू परिवार ने लोगों को कोरोना से बचाव के लिए 3 उपाय बताए हैं। राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद, पूर्व सीएम राबड़ी देवी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने 3 अलग-अलग सुझावों पर अमल करने की सलाह दी है। लालू प्रसाद ने कहा कि कोरोना को आप आराम से हरा सकते हैं। घर में रहिए ...आराम करिए। राबड़ी देवी ने कहा कि हाथ धोते रहें, कोरोना अपनी जान से हाथ धो बैठेगा। तेजस्वी बोले- अधिक से अधिक जांच कर ही राज्य से कोरोना को भगाया जा सकता है। सरकार इस पर ध्यान दे।
सियासत गरमाई
पाॅलिटिकल रिपाेर्टर|पटना
राज्य में कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर सियासत गरमा गई है। विपक्षी दलों के लगातार हमले के बाद जदयू ने जोरदार पलटवार किया है। पार्टी के कई प्रवक्ताओं ने एक साथ विपक्ष खासकर राजद द्वारा लगाए जा रहे आरोपों को तथ्यहीन करार दिया। प्रदेश जदयू के प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद में कहा कि राजद के नेता संकट की इस घड़ी में लोगों के बीच भ्रम फैलाना चाहते हैं, इसलिए कोरोना जांच के आंकड़ों पर सवाल खड़ा किया जा रहा है। जांच के तमाम आंकड़े प्रमाणिक हैं। इसके आधार पर भविष्य की रणनीति तय होगी। वहीं अरविंद निषाद ने कहा कि मुख्यमंत्री लॉकडाउन की वजह से परेशानी में पड़े गरीबों को लगातार राहत देने की कोशिश में जुटे हैं। निखिल मंडल ने कहा कि हवा में तीर चलाना तो कोई तेजस्वी यादव से सीखे। उन्हें हर संकट-चुनौती में बिहार से भागकर जनता की भावनाओं से ट्विटर और फेसबुक पर खेलना बखूबी आता है।
जनता ने कष्ट सहकर भी पीएम का हर फैसला माना
पटना|केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कोरोना के खिलाफ जारी मुहिम को ऐतिहासिक बताया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के हर फैसले को जनता ने इस चुनौती के वक्त कष्ट सहकर भी शिरोधार्य किया। उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने ट्वीट किया- कोरोना में कारगर मलेरिया की दवा की उचित मात्रा में अमेरिका को निर्यात करने का फैसला किसी की धमकी या दबाव में नहीं, बल्कि मानवता के नाते लिया गया है। ये दवाएं केवल अमेरिका को नहीं, बल्कि आस-पास के देशों को भी भेजी जाएंगी। उधर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पांच आग्रहों का पूरी प्रतिबद्धता से पालन करने का आह्वान किया है। पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव ने ट्वीट किया- इस संकट काल में सरकारी विज्ञापनों का औचित्य और बढ़ गया है। इनके माध्यम से सरकार इस महामारी से आम लोगों को सतर्क कर रही है।
‘अपनी आंखों का इलाज कराएं तेजस्वी’
पटना|प्रदेश जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से कहा-’आपकी आंखें बहुत कमजोर हो गई हैं। इसलिए आपको नहीं दिखता कि नीतीश कुमार की सरकार कोरोना की रोकथाम और लॉकडाउन से तबाह लोगों के लिए क्या-क्या कर रही है? बिहार, पहला राज्य है जो अपने लाभुकों तक राशि पहुंचा रहा है। बेहतर होगा कि आप अपनी आंखों का इलाज कराएं।
असंगठित क्षेत्र के कामगारों के लिए हाे वैकल्पिक व्यवस्था : पप्पू यादव
पटना|जाप (लो.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव खुद दिल्ली में हैं, पर जरूरतमंदों की मदद करने के लिए उनकी टीम यहां काम कर रही है। उन्होंने असंगठित क्षेत्र के कामगारों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की मांग की है। पटना में पप्पू ने एक वाॅर रूम बनाया है, जहां पार्टी नेता फोन पर मदद मांगने वालों की सही पहचान कर उन्हें आर्थिक मदद पहुंचा रहे हैं। पप्पू के अनुसार लोगों के खाते में 500 से 2500 रुपए तक दिया जा रहा है। एक टीम पटना बाईपास के होटल में लंगर चला रही है। गांवों में कच्चा राशन सामग्री का वितरण किया जा रहा है।
विपक्ष ने कोरोना पाॅजिटिव की कम संख्या पर उठाया सवाल, जदयू बोला- आंकड़े प्रामाणिक
7
एहतियात नहीं बरतने वाले ठेकेदारों पर हाेगी कार्रवाई
मंत्री ने बताया कि सभी ठेकेदारों और अन्य लोगों को आने-जाने के लिए पास उपलब्ध कराया जाएगा। यह जिम्मेदारी संबंधित कार्यपालक अभियंताओं को सौंपी गई है। साथ ही सभी जिलों के जिलाधिकारियों को विभाग की ओर से इस संबंध में दिशा-निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि एहतियात नहीं बरतने वाले ठेकेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह योजना के तहत राज्य के कुल 56 हजार वार्डों में पीने का पानी उपलब्ध कराया जाना है। इस योजना को इसी साल जून में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
पाॅलिटिकल रिपाेर्टर|पटना
लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग ने कोरोना वायरस के खतरे अाैर लॉकडाउन के दौरान ठप हुए हर घर नल जल योजना का काम दोबारा शुरू करने का निर्णय लिया है। गर्मी के पेयजल के संभावित संकट को देखते हुए विभाग ने संबंधित एजेंसियों को योजनाओं का काम शुरू करने का आदेश दिया है। विभाग के मंत्री विनोद नारायण झा ने बताया कि यह योजना ग्रामीण इलाकों पीने का पानी जैसी मूलभूत आवश्यकताओं से जुड़ी हुई है। इसलिए विभाग ने इसका क्रियान्वयन जारी रखने का निर्णय लिया है।
उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए सभी कार्यापालक अभियंताओं और कार्यकारी एजेंसियों को हर प्रकार की सावधानी बरतने का आदेश दिया गया है। एजेंसियों को संबंधित गांव के मजदूरों से ही काम कराने का निर्देश दिया गया है। काम के दौरान हर हाल में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। साथ ही काम करने वाले मजदूरों हाथ धोने के लिए साबुन और मास्क उपलब्ध कराना होगा। मंत्री ने बताया कि संबंधित पदाधिकारियों को इस योजनों के क्रियान्वयन की सख्त माॅनिटरिंग का निर्देश दिया गया है।
कंबाइंड हार्वेस्टर के चालक व तकनीशियन को लाने के लिए किसानों को दिए गए 750 कर्फ्यू पास
भागलपुर, बुधवार, 8 अप्रैल, 2020
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/bihar/bhagalpur/news/phed-ordered-the-village-laborers-to-make-every-house-tap-water-scheme-work-063641-6989434.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/04/08/7bhagalpur_city-pg9-0_5dacbc23-e4a0-447c-9dff-d6f834ecaab6-large.jpg
0 Response to "पीएचईडी ने गांव के मजदूरों से हर घर नल का जल योजना का काम कराने का दिया आदेश"
Post a Comment